विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जिस अधिकारी ने सिसोदिया के साथ की थी बदसलूकी, उसने मेरे साथ भी की धक्कामुक्की', सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप

Published: Sat, 23 Mar 2024 09:52 AM (GMT+05:30)

सीएम केजरीवाल की तरफ से एक आवेदन दाखिल करके कहा गया कि उनको पेश करने में तैनात सुरक्षाकर्मियों के इंचार्ज ...और पढ़ें

सीएम केजरीवाल ने कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस के एक जवान पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
सीएम केजरीवाल ने कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस के एक जवान पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर राऊज एवेन्यू कोर्ट परिसर में उनके साथ धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह वही अधिकारी है जो इससे पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। आप के संयोजक ने यह बात कोर्ट में दायर एक आवेदन में कही, जिसमें उन्होंने इस अधिकारी को अपने सुरक्षा घेरे से हटाने की मांग की है।

केजरीवाल ने दावा किया है कि जब उन्हें रिमांड आवेदन में सुनवाई के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था, तभी सहायक पुलिस आयुक्त एके सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। हालांकि कथित तौर पर किया गया दुर्व्यवहार किस तरह का था, इसका अभी तक पता नहीं है। कोर्ट ने उक्त बयान पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को मौके का सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने और अगली तारीख पर पेश करने का आदेश दिया।

ये भी पढे़ं- आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर कसा ED का शिकंजा, ठिकानों पर चल रही छापेमारी

सिसोदिया की गर्दन पकड़ने का आरोप

पुलिस अधिकारी एके सिंह वही पुलिसकर्मी हैं, जिन पर पिछले साल इसी अदालत परिसर में सिसोदिया की गर्दन पकड़ने का आरोप था। सिसोदिया के साथ हुआ यह हादसा वीडियो में कैद हो गया था और तब सिसोदिया ने एक लिखित शिकायत दर्ज की थी। तब दिल्ली पुलिस ने किसी भी दुर्व्यवहार से इनकार किया था और कहा था कि वीडियो में दिखाई गई कार्रवाई सुरक्षा के लिए आवश्यक थी और किसी भी आरोपी के लिए मीडिया को बयान देना कानून के खिलाफ था। 

दिल्ली पुलिस ने किया था इनकार

तब पुलिस ने अदालत में एक आवेदन भी दायर किया था, जिसमें सिसोदिया को केवल वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने की अनुमति मांगी गई थी। उन्होंने दावा किया था कि ऐसा करना जरूरी था, क्योंकि उन्हें पेश करने के दौरान अदालत के गलियारों में आप समर्थकों और मीडियाकर्मियों के जमा होने से 'अराजकता' पैदा हो गई थी।

केजरीवाल 6 दिनों की रिमांड पर

बता दें, सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में दिल्ली शराब घोटाला मामले में हिरासत में लिया गया था। वहीं केजरीवाल को गुरुवार रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वह इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले सिटिंग मुख्यमंत्री बन गए हैं। AAP प्रमुख को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया, जिसने एजेंसी को छह दिनों के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrest LIVE: दिल्ली की मंत्री आतिशी सुबह 10 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, ईडी को लेकर कई बड़े खुलासे करने का दावा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।