विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय मां को गाली दी जाती है, इसका विरोध होना चाहिए: सीएम रेखा गुप्ता

Published: Tue, 02 Sep 2025 10:22 PM (IST)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस्कॉन क्रिएटर्स समिट में कहा कि गलत का विरोध करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की ...और पढ़ें

इस्कान क्रिएटर्स समिट में मंगलवार को शामिल हुई सीएम रेखा गुप्ता।
इस्कान क्रिएटर्स समिट में मंगलवार को शामिल हुई सीएम रेखा गुप्ता।

HighLights

  1. रेखा गुप्ता गलत का हमेशा विरोध होना चाहिए
  2. सकारात्मक भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित
  3. कपिल मिश्रा कहा, युवाओं को संस्कृति से जोड़ना जरूरी

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक राजनीतिक रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां को गाली दी जाती है। इसका विरोध होना चाहिए।

सभी के अंदर गलत को गलत कहने की शक्ति होनी चाहिए। रेखा गुप्ता मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के जोरा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस्कान क्रिएटर्स समिट में बोल रही थीं।

समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सकारात्मक भूमिका निभाने वाले इंटरनेट मीडिया इंफ्लूएंसर को विभिन्न श्रेणी में सम्मानित भी किया गया।

इस्काॅन की तरफ से आयोजित समिट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इंटरनेट मीडिया इंफ्लूएंसर को सकारात्मक और ज्ञानवर्धक जानकारी के साथ कंटेंट तैयार करना चाहिए।

उन्हें किसी प्रतिस्पर्धा में नहीं पड़ना चाहिए। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने भी आएं हैं कि इंफ्लूएंसर अवसाद का शिकार हो गए। इसलिए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल इन्फार्मेशन के लिए करना चाहिए, न कि ''ट्रांसफार्मेशन के लिए। हमेशा अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना चाहिए।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि देशभक्ति हम सबके अंदर है। देश के लिए प्यार भी है। जब देश में पहलगाम जैसी घटना होती है तब आप जरूर सोचते होंगे मुझे मौका मिलता तो देश के लिए लड़ने का। मगर आज किसी को मरने का मौका नहीं मिलेगा।

आज देश के लिए जीने का मौका हर समय हमारे पास हैं। हर लड़ाई सीमा पर नहीं होती। कई बार देश को आगे ले जाने के लिए सीमाओं के अंदर भी लड़नी पड़ती है। रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां को रैली में गाली दी जाती है। इसके खिलाफ हमें खड़ा होना चाहिए।

आज मेरे पास इतनी शक्ति है कि गलत को सही कर सकती हूं। जब संस्कृति पर सवाल उठे तो उसका कड़ा विरोध करना चाहिए। यदि हम समाज के लिए थोड़ा थोड़ा भी काम करेंगे तो बदलाव जरूर नजर आएगा।

इस मौके पर दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह समिट धर्म और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने की सराहनीय पहल है।

युवाओं को नशे से दूर करना है तो उन्हें देशभक्ति और संस्कृति से जोड़ना होगा। यह विकसित भारत के सपने को पूरा करेगा। ऐसे कार्यक्रम में दिल्ली की सरकार हर संस्था के साथ है।

यह भी पढ़ें- सेवा पखवाड़े में शुरू होने जा रहे 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीएम रेखा गुप्ता ने की घोषणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।