Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: 13 साल में सबसे ठंडी रही यह जनवरी, 17.7 डिग्री से ऊपर नहीं गया तापमान

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 07:51 AM (IST)

    इस वर्ष जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा है। पूरे माह में केवल तीन दिन 15 16 और 28 तारीख को ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। इससे ...और पढ़ें

    इस बार जनवरी ने खूब ठिठुराया, 11 साल में तीसरी सबसे ठंडी रही
    इस बार जनवरी ने खूब ठिठुराया, 11 साल में तीसरी सबसे ठंडी रही

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। इस बार की जनवरी 13 साल में सबसे ठंडी रही है। पिछले पांच साल के दौरान खासतौर पर जनवरी में ठंडक बढ़ी है।

    तापमान का अंतर

    इस वर्ष जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा है। पूरे माह में केवल तीन दिन 15, 16 और 28 तारीख को ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। इससे पूर्व जनवरी 2022 में यह 18.0 और 2015 में 17.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

    इसी तरह औसत न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 13 साल में दूसरा सबसे कम रहा है। इस साल जनवरी का औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा है। इससे पहले यह 2013 में 6.1 डिग्री दर्ज़ हुआ था।

    पांच सालों से बढ़ रही ठंडक

    आंकड़ों पर नजर डालें तो पांच सालों में जनवरी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री से ऊपर नहीं गया। जबकि इससे पूर्व जनवरी में 27 से 28 डिग्री तक तापमान छू जाता था।

    पांच दिन चली शीतलहर, पांच दिन रहे शीत दिवस

    इस साल जनवरी में पांच दिन शीत लहर चली तो पांच दिन शीत दिवस के हालात रहे। यह नौ साल में सर्वाधिक है।

    11 साल का अंतर

    वर्ष औसत अधिकतम औसत न्यूनतम (डिग्री से.)
    2024 17.7 6.2
    2023 19.7 6.6
    2022

    18.0

    8.2

    2021 19.2 7.0
    2020 19.5 8.0
    2019 21.2 6.9
    2018 22.2 7.0

    2017

    21.1 8.7
    2016 21.6 9.2
    2015 17.9 8.5
    2014 19.1 8.4

    2013

    19.0 6.1

    2012

    19.7 7.5