विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

41 दिन किया मौत से मुकाबला और 42वें दिन जिंदगी की जंग हार गए हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव

By Jp YadavEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 08:38 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 21 Sep 2022 10:49 AM (GMT+05:30)

Comedian Raju Srivastav Death News देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्वत के ...और पढ़ें

दुनिया को अलविदा कहने वाले जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की फाइल फोटो।
दुनिया को अलविदा कहने वाले जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क।Comedian Raju Srivastav Death News: : देश के नामी अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastava) ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली।  

10 अगस्त से लगातार मौत से जारी थी राजू की जंग

दिल्ली के जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद वह बेहोश हो गए थे। राजू श्रीवास्वत 10 अगस्त से लगातार दिल्ली के एम्स में भर्ती थे और बेहोशी की हालत में थे। एम्स के डॉक्टरों की मानें तो राजू श्रीवास्तव ने बेहोशी की हालत में ही दुनिया को अलविदा कहा।

42वें दिन राजू श्रीवास्तव ने तोड़ा दम

एम्स के नामी डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में एक टीम द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही थी। उनका स्वास्थ्य लगातार खराब ही चल रहा था। बता दें कि राजू श्रीवास्तव 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 41 दिनों से वह लगातार बेहोश थे और 42वें दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद इलाज के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. बुधार की देर रात से ही उन्हें बार बार दौरे पड़ रगे थे. डॉक्टरों ने जब उनके सिर का सीटी स्कैन किया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन की शिकायत मिली. Also Read - AIIMS Recruitment 2022: एम्स में क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए वैकेंसी, 39,100 रुपये होगी सैलरी

एम्स के डॉक्टरों की चुप्पी से फैन्स थे बेचैन

गौरतलब है कि दिल्ली एम्स की ओर से राजू श्रीवास्वत के स्वास्थ्य को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया जा रहा था, जिसने परिवार, फैन्स और साथी कलाकारों को चिंता में डाला हुआ था। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के होश में नहीं पर कानपुर से लेकर दिल्ली तक परिवार के लोग चिंतित थे।

पत्नी-बेटा कर चुके थे अफवाह नहीं उड़ाने की अपील

वहीं, राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर पिछले एक पखवाड़े से परिवार ने भी कोई बयान या ट्वीट नहीं किया था। यह अलग बात है कि पत्नी शिखा और बेटी अंतरा करीब 20 दिन पहले राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य लेकर कोई अफवाह नहीं उड़ाने की अपील कर चुके थे। आखिरकार बुधवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा भी कर चुके थे एम्स से अपील

पिछले दिनों बॉलीवुड के नामी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट कर एम्स प्रबंधन से राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए कहा था। इसके साथ ही उन्होंने एम्स पर ऐसा नहीं करने को लेकर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने ट्वीट के जरिये एक तरह से अनुरोध किया था कि एम्स प्रबंधन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उचित और सही जानकारी लोगों को मुहैया कराए, लेकिन एम्स ने कोई जवाब नहीं दिया था।

41वें दिन भी बेहोश ही थे राजू

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की हालत में 40 दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। 41वें दिन यानी मंगलवार को भी राजू श्रीवास्तव बेहोश ही थे। उनका इलाज जाने-माने डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में चल रहा था। 

हार्ट अटैक के बाद कभी नहीं आया था होश

गौरतलब कि दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव गिर पड़े और फिर बेहोश हो गए थे। जिम स्टाफ ने तत्काल उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था, जहां पर बताया गया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी, लेकिन अब तक होश नहीं आ पाया था। 

ब्रेन नहीं कर रहा था ठीक से काम

एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को पाइप के जरिये दूध और अन्य द्रव पदार्थ दिए जा रहे थे। इस दौरान उनके अंगों में सुधार हुआ था, लेकिन उनका ब्रेन टीक से काम नहीं कर रहा था। यही वजह थी कि एम्स के डॉक्टर राजू श्रीवास्तव का लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर नहीं हटा रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।