विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच डील डन! इस फार्मूले पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; सीट शेयरिंग भी तय

Published: Fri, 05 Jan 2024 04:46 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ गुरुवार शाम हुई पार्टी की गठबंधन समिति की बैठक के दौरान सहयोगी दलों के ...और पढ़ें

केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच डील डन
केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच डील डन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए सारी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है तो वहीं, आईएनडीआईए के बैनर तले विपक्षी दल एकजुट होने में लगे हैं। साथ ही सीट बंटवारे को लेकर विपक्ष दलों में जोरशोर से मंथन चल रहा है। 

सीट बंटवारे के रोडमैप पर हुई चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ गुरुवार शाम हुई पार्टी की गठबंधन समिति की बैठक के दौरान सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के रोडमैप पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

दिल्ली में अपना हाथ ऊपर रखा चाहती कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आप के साथ संभावित गठबंधन में कांग्रेस अपने अपना हाथ ऊपर रखना चाहती है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, आईएनडीआईए के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है, उसके अनुसार, 2019 में जहां जिस सीट पर जो दल पहले या दूसरे नंबर पर रहा था, वह सीट उसी को दी जााएगी।

दिल्ली में कांग्रेस-AAP के बीच कौन-सा फार्मूला?

इस हिसाब में दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच पांच और दो सीट का फार्मूला बैठता है। ध्यान देने वाली बात है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि दो सीटों पर आम आदमी पार्टी ने दूसरा स्थान पाया था। वहीं भाजपा ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर दर्ज की थी।

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, दिल्ली के लिए अलग फार्मूला नहीं बनेगा, बल्कि यही रहेगा। अगर इस फार्मूले पर आम आदमी पार्टी के साथ बात नहीं बनीं तो संभावना है कि पांच- दो नहीं, तो चार- तीन का फार्मूला रखा जा सकता है। मतलब, चार सीट कांग्रेस को एवं तीन आप को दी जा सकती है।

यह भी पढे़ं- 

संजय सिंह फिर से जाएंगे राज्यसभा! जेल से RS चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर कोर्ट ने दिया ये फैसला

नौकरी छोड़ अन्ना आंदोलन का बनीं हिस्सा, अब केजरीवाल ने दिया बड़ा तोहफा; स्वाति मालीवाल बनेंगी राज्यसभा सदस्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।