Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav 2025: '10 साल पहले दिल्ली में सपनों का सौदागर आया था, अब लोकपाल...'; कांग्रेस का केजरीवाल पर तंज

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 05:01 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली दंगों और उच्च शिक्षा को लेकर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। किसी ने नाम लेकर ...और पढ़ें

    कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार, लोकपाल बिल और दंगे पर केजरीवाल को घेरा। फाइल फोटो
    कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार, लोकपाल बिल और दंगे पर केजरीवाल को घेरा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कांग्रेस नेताओं ने केजरीवाल पर बोला हमला।
    2. भ्रष्टाचार और उच्च शिक्षा को लेकर घेरा।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली दंगे और उच्च शिक्षा को लेकर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को घेरा। किसी ने नाम लेकर चोट की, तो कोई बिना नाम लिए ही हमला बोलता दिखा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बिना नाम कि 10 साल पहले दिल्ली में सपनों का सौदागर आया था।

    उसने सपने दिखाए कि भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा, लोकपाल बिल लाऊंगा, दिल्ली को बेहतर बनाऊंगा, नए अस्पताल और स्कूल खोलूंगा। लेकिन दुख की बात है, वह खुद और उनके मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए।

    महंगाई और बेरोजगारी चरम पर-कांग्रेस

    अब वह लोकपाल की चर्चा नहीं करते। इसी तरह दस साल पहले देश में बहरूपिया आया था, उसने संविधान को कमजोर बनाने का काम किया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई।

    विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने सीधे कहा कि आंदोलन से सत्ता में आए केजरीवाल अब लोकपाल की बात नहीं करते। वो खुद भ्रष्टाचार के केस में जेल में चले गए। वह देश की राजनीति बदलने की बात करते थे, लेकिन खुद ऐसे नेता बन गए जो देश की सपने बेच कर सत्ता हासिल कर लेते हैं।

    'कांग्रेस पर आरोप लगाकर भाजपा भी सत्ता में आई'

    वो कहते हैं कि शिक्षा क्रांति ला दी। लेकिन नौंवी और 11वीं कक्षा में फेल होने वालों की संख्या अच्छी खासी है। दिल्ली सरकार के कॉलेजों में उच्च शिक्षा भी महंगी है। गौतम ने आरोप लगाया कि अन्ना हजार के आंदोलन के सहारे कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाकर ही भाजपा भी सत्ता में आई थी। लेकिन उनका एक भी आरोप साबित नहीं हुआ।

    देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

    कांग्रेस नेता हारून युसूफ ने सीलमपुर के लोगों को दंगे के वक्त की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों का दर्द जानने नहीं आए थे। केवल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ऐसा नेता थे, जिन्होंने दंगा पीड़ितों का दर्द जाना। पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र नाथ देश के अंदर दो जादूगर हैं।

    खबरें और भी

    नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश का और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई व बेरोजगार चरम सीमा पर है। ऐसे ही केजरीवाल ने जो वादे किए, वो पूरे नहीं किए। यहां पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा समेत कई नेताओं ने भाजपा और आप पर आरोप लगाए।

    यह भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका, विधायक और पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन