विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की 'जन वेदना' पार्ट- 2, RBI का घेराव करेंगे कार्यकर्ता

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 07:59 AM (IST)

18 जनवरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में रिजर्व बैंक का घेराव किया जाएगा।

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की 'जन वेदना' पार्ट- 2, RBI का घेराव करेंगे कार्यकर्ता
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की 'जन वेदना' पार्ट- 2, RBI का घेराव करेंगे कार्यकर्ता

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नोटबंदी के खिलाफ जन वेदना अभियान के दूसरे चरण मे कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय रिजर्व बैंक का घेराव करेंगे। ब्लॉक स्तर पर भी जन वेदना पंचायतों का आयोजन होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. रघुबीर सिह कादयान ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मेंं प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

कादयान ने बताया कि नोटबंदी के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निर्वाह करने में असफल रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 18 जनवरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में रिजर्व बैंक का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर जमा होंंगे और वहां से रिजर्व बैंक की ओर कूच करेंगे। रिजर्व बैंक से बैंकों से पैसा निकालने की सीमा समाप्त करने तथा कैशलेस लेनदेन पर लगने वाले शुल्क को खत्म करने की मांग की जाएगी।

'जन वेदना सम्मेलन' में पीएम मोदी पर भड़के राहुल, देश के लोगों को बताया अक्लमंद

कांग्रेस दिल्ली जन वेदना अभियान का दूसरा चरण 12 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाएगी। राज्य स्तरीय जन वेदना सम्मेलन भी होगा इसमें नोटबंदी पर चर्चा होगी। दिल्ली के 280 ब्लॉकों में जन वेदना पंचायत का आयोजन होगा।

कादयान ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के समय 50 दिनों का वक्त मांगा था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि 50 दिन के बाद यदि परेशानी दूर नहीं हुई तो लोग चौराहे पर उन्हें जो सजा देंगे उसे वे स्वीकार करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि अब तक समस्या दूर नहीं हुई है। इसलिए प्रत्येक चौराहे पर प्रधानमंत्री के लिए एक विशेष कुर्सी रखी जाएगी। कांग्रेस नेता चतर सिंह ने कहा कि जन वेदना पचायत के बाद दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नोटबंदी के कारण आम जन को हुई परेशानियों का वीडियो व तस्वीरें जारी करेंगे।

IT के फेर में AAP, केंद्र सरकार पर लगाया परेशान करने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।