Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitaram Yechury Death: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे सीताराम येचुरी, 23 दिन तक Delhi AIIMS में रहे भर्ती

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 12 Sep 2024 04:09 PM (IST)

    सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में निधन हो गया। येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनक ...और पढ़ें

    सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी का निधन।
    सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी का निधन।

    एजेंसी, नई दिल्ली। सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी का गुरुवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। येचुरी को 19 अगस्त को निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। वह सांस संबंधी बीमारी से भी जूझ रहे थे।

    डॉक्टरों के मुताबिक, उनका श्वसन मार्ग में संक्रमण को लेकर इलाज चल रहा था। उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। उनकी पार्टी के मुताबिक डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रही थी। बीते दिनों की हालत और खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही थी।

    डीयू और जेएनयू से ली शिक्षा

    सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव रहे थे। उनका जन्म चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से मास्टर्स किया है। इसके बाद येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ गए।

    1975 में येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बन गए थे। उनको 1984 में सीपीआई(एम) की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। इसके बाद वो 2015 में पार्टी के महासचिव गए थे। वो 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 2018 में वह दूसरी बार और 2022 में तीसरी बार सीपीआई (एम) के महासचिव नियुक्त हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sitaram Yechury Passes Away: सीपीएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस