यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cyber Crime: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी की पत्नी के वाॅट्सएप से छेड़छाड़ कर परिचितों से मांगे पैसे, केस दर्ज
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पत्नी पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी का वाॅट्सएप हैक हो गया। उन्होंने एक परिचित को OTP दिया था जिसके बाद हैकर्स ने वाॅट ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी ने परिचित से साझा किया था ओटीपी
- ओटीपी साझा करने के साथ ही उनका वॉट्सएप हैक कर लिया गया
- पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू की
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पत्नी पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी के वॉट्सएप के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।
उन्होंने एक परिचित व्यक्ति के साथ One Time Password (OTP) साझा किया था, जिसके बाद उनका वाॅट्सएप हैक कर उनके परिचितों से पैसे मांगे गए।
साइबर पुलिस थाने में इस मामले में साइबर क्राइम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जालसाजों की तलाश की जा रही है।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लक्ष्मी पुरी ने दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी ने बृहस्पतिवार शाम घटना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को डिवाइस पर सेव किए गए एक नंबर से उन्हें एक काॅल आया। चूंकि कॉल करने वाला व्यक्ति उन्हें जानता था और उसने OTP मांगा तो उन्होंने उसे दे दिया।
इसके बाद उनके वॉट्सएप ने काम करना बंद कर दिया और उनके संपर्क में आए कुछ लोगों को उनके नंबर से काॅल जाने लगे, जिसमें उनसे बीस हजार रुपए मांगे गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Delhi Crime: गुरुग्राम के कैब ड्राइवर को दिल्ली में लूटा, पत्थर फेंककर विंडशील्ड तोड़ी; फिर मोबाइल छीन भागे