विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: सो रही 85 साल की महिला से दुष्कर्म, गला दबाकर चेहरे और होठ पर मारी ब्लेड; DCW का पुलिस को नोटिस

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
Published: Fri, 01 Sep 2023 02:16 PM (IST)

दिल्ली के शकूरपुर इलाके से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 85 साल ...और पढ़ें

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस।
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के शकूरपुर इलाके से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 85 साल की बुजुर्ग महिला से एक शख्स ने सुबह 4.00 बजे दुष्कर्म किया। इस मामले में डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यही नहीं उस शख्स ने महिला को जान से मारने का भी प्रयास किया, जिसमें उसने महिला का गला दबाया और उसके चेहरे और होठ पर ब्लेड से वार किया।

तड़के जबरन झुग्गी में घुसा शख्स

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को खत लिखते हुए मामले में हुई बर्बरता की जानकारी दी है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने खत में लिखा है, शुक्रवार सुबह 4.00 बजे शकूरपुर इलाके में एक शख्स 85 वर्षीय महिला की झुग्गी में जबरन घुस गया।

आरोपित ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला अपने पति की मौत के बाद से झुग्गी में अकेली ही रह रही थी। उसने महिला के मुंह पर मुक्के भी मारे और ब्लेड से होठ काट दिए। यही नहीं आरोपित ने बुजुर्ग महिला का गला दबाने की भी कोशिश की।

पूरे चेहरे पर हैं कट के निशान

स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि महिला के पूरे चेहरे और प्राइवेट पार्ट्स पर कई चोट के निशान हैं।  इस मामले में आयोग ने पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी, केस में उठाए गए कदम, एफआईआर की कॉपी व अन्य जानकारी मांगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।