यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DDA की सबसे बड़ी आवासीय योजना को मिली मंजूरी, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा स्कीम का लाभ; योजना में शामिल हैं लग्जरी फ्लैट्स
उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की बैठक में त्योहार विशेष आवासीय योजना को मंजूरी दी गई। ई-नीलामी और पहले आ ...और पढ़ें

HighLights
- DDA की सबसे बड़ी योजना को मिली मंजूरी
- योजना में शामिल किए गए हैं 32 हजार से अधिक फ्लैट
- ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की बैठक में त्योहार विशेष आवासीय योजना को मंजूरी दी गई। ई-नीलामी और पहले आओ पहले पाओ (एफसीएफएस) दोनों आधार पर फ्लैट आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।
पहले की आवासीय योजनाओं में शामिल होने के लिए दिल्ली में फ्लैट या भूखंड का मालिक न होने की शर्त रखी जाती थी। इससे कई लोग फ्लैट लेने से वंचित रह जाते थे। इस योजना में इस तरह की कोई शर्त नहीं है।
ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया: DDA अधिकारी
डीडीए अधिकारियों ने बताया कि द्वारका, लोकनायकपुरम और नरेला सहित अन्य स्थानों पर अलग-अलग श्रेणियों के 32 से अधिक नवनिर्मित फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं। यह डीडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना है। इसमें पहली बार 11 सौ से अधिक लग्जरी फ्लैट भी शामिल किए गए हैं। आवेदन से लेकर आवंटन और कब्जे तक की पूरी प्रक्रिया डीडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से होगी।
आवासीय योजना की विशेषता
- द्वारका सेक्टर19बी में पेंटहाउस, सुपर एचआइजी और एचआइजी फ्लैट शामिल हैं। इसके सामने डीडीए का गोल्फ कोर्स होगा। सभी फ्लैट ई-नीलामी के माध्यम से मिलेंगे।
- द्वारका सेक्टर 14 में 316 और लोकनायकपुरम में 647एमआइजी फ्लैट की भी ई-नीलामी होगी।
- सबसे बड़ी आवासीय योजना में शामिल 32 हजार से अधिक फ्लैट।
- आवेदन से लेकर आवंटन और कब्जे तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलने वाले फ्लैट
- द्वारका सेक्टर 19 बी-728 ईडब्ल्यूएस
- द्वारका सेक्टर 14 – 316 एलआइजी और 1008 ईडब्ल्यूएस
- लोकनायकपुरम-224 ईडब्ल्यूएस
- नरेला में विभिन्न श्रेणियों के 28 हजार से अधिक फ्लैट। यहां अलग-अलग चरणों में फ्लैट आवंटित किए जाएंगे
- कोई भी व्यक्ति टोकन बुकिंग राशि का भुगतान करके तुरंत अपने पसंदीदा स्थान और मंजिल पर फ्लैट बुक कर सकता है
खबरें और भी
फ्लैट की कीमत
श्रेणी -न्यूनतम कीमत
ईडब्ल्यूएस- 11.5 लाख रुपये
एलआइजी- 23 लाख रुपये से
एमआइजी- एक करोड़ रुपये
एचआइजी- 1.4 करोड़ रुपये
सुपर एचआइजी- ढाई करोड़ रुपये
पेंटहाउस- पांच करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आमने-सामने CM और LG: केजरीवाल चाहते हैं मुख्य सचिव का निलंबन, उपराज्यपाल सेवा विस्तार