Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DDA Flats: डीडीए को मिल रहा मेट्रो के संभावित विस्तार का भी लाभ, खरीदार दिखा रहे दिलचस्पी

    By sanjeev GuptaEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 01:24 AM (IST)

    डीडीए की पहले आओ पहले-पाओ योजना में पंजीकरण कराने के बाद लोग इसके फ्लैटों की बुकिंग में अच्छी रूचि दिखा रहे हैं। मुख्य वजह मेट्रो के संभावित विस्तार भ ...और पढ़ें

    डीडीए को मिल रहा मेट्रो के संभावित विस्तार का भी लाभ, खरीदार दिखा रहे दिलचस्पी
    डीडीए को मिल रहा मेट्रो के संभावित विस्तार का भी लाभ, खरीदार दिखा रहे दिलचस्पी

    HighLights

    1. रोहिणी सेक्टर-34 व 35 के समीप से होकर गुजरनी है मेट्रो की कुंडली प्रस्तावित लाइन।
    2. मेट्रो के विस्तार की चर्चा है जोरों पर।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) की पहले आओ पहले पाओ योजना में पंजीकरण कराने के बाद लोग इसके फ्लैटों की बुकिंग में अच्छी रूचि दिखा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह बकौल मेट्रो के संभावित विस्तार भी है।

    मेट्रो की नरेला, द्वारका, कुंडली जैसे इलाकों तक पहुंचने वाली प्रस्तावित लाइन का लाभ न केवल लोगों को मिलेगा, बल्कि इसकी चर्चा के चलते डीडीए अपनी आवासीय योजना के प्रति आवेदकों में अधिक आकर्षण पैदा करने में कामयाब हो रहा है।

    दरअसल, रोहिणी के सेक्टर-34 व 35 के समीप से होकर मेट्रो की कुंडली तक जाने वाली विस्तार लाइन को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर है। डीएमआरसी ने भी इस दिशा में अपना प्लान बनाया है।

    डीडीए के अधिकारियों का दावा है कि डीएमआरसी के प्लान की बात सामने आने के साथ ही आवासीय योजना में आवेदन करने वालों की संख्या में करीब 25 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिली है। डीडीए अधिकारियों के मुताबिक पहले आओ पहले पाओ आवासीय योजना में रोहिणी के 704 फ्लैट और नरेला के 674 फ्लैट सर्वाधिक है।

    जसोला में 23, सिरसपुर में 14 और लोकनायक पुरम में 33 फ्लैटों की बुकिंग हुई है। अधिकारी के अनुसार चूंकि कुंडली तक मेट्रो के विस्तार लाइन होने का लाभ रोहिणी के साथ-साथ नरेला के लोगों को भी होगा। अत: मेट्रो के संभावित प्लान की जानकारी के बाद बुकिंग करने वालों की संख्या में अंतर दिखा है।

    खबरें और भी

    अधिकारियों के अनुसार, नरेला में भी मेट्रो फेज-चार की लाइन के रूट में थोड़ा बदलाव करने के लिए पिछले दिनों डीएमआरसी अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई थी। डीडीए भी लोगों को आवासीय योजना के प्रति अधिक जानकारी देकर आकर्षित करने के लिए कैंप व अन्य प्रचार माध्यमों को भी अपना रहा है। अब तक 1500 से अधिक फ्लैट्स की बुकिंग भी हो चुकी है।