Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DDA Housing Scheme 2023: पेंटहाउस से लेकर लक्जरी फ्लैट तक, 30 नवंबर से आवेदन शुरू; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

    By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 10:35 AM (IST)

    दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने लग्जरी फ्लैट स्कीम लांच की है। इसके लिए पंजीकरण 30 नवंबर 2023 को खुलेगा। इसमें द्वारका में पेंटहाउस सुपर एचआईजी और ए ...और पढ़ें

    DDA Housing Scheme 2023: पेंटहाउस से लेकर लक्जरी फ्लैट तक
    DDA Housing Scheme 2023: पेंटहाउस से लेकर लक्जरी फ्लैट तक

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई और अभी तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी।

    कैसे आवंटित होंगे फ्लैट?

    इस चरण में कुल 1100 लग्जरी फ्लैट उपलब्ध होंगे। इसमें फ्लैट ई-नीलामी के जरिये ही आवंटित होंगे। पंजीकरण शुल्क देकर लोग इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के साथ लोगों को कम से कम 20 दिन का समय दिया जाएगा ताकि वे फ्लैट जाकर देख सकें।

    अधिकारियों के मुताबिक ई-नीलामी वाले फ्लैटों में एमआइजी, एचआइजी, सुपर एचआइजी और पेंट हाउस शामिल हैं। फ्लैट देखने के बाद खरीदार अपनी लोकेशन और ब्लॉक को तय कर सकते हैं।

    Also Read-

    दिल्ली में कहां बने हैं ये लग्जरी फ्लैट?

    इनमें द्वारका सेक्टर-19 बी में बने पेंट हाउस, एचआइजी, सुपर एचआइजी शामिल हैं। इनमें से कई फ्लैटों से गोल्फ व्यू भी मिलेगा। द्वारका सेक्टर-14 में 316 एमआइजी एवं लोक नायक पुरम में 647 एमआइजी फ्लैट्स भी योजना का हिस्सा होंगे।

    प्वाइंट्स में जानें महत्वपूर्ण तथ्य

    • इस चरण में कुल 1100 लग्जरी फ्लैट उपलब्ध होंगे
    • फ्लैट ई-नीलामी के जरिये ही आवंटित होंगे
    • मौके पर जाकर फ्लैट देखने के लिए मिलेगा 20 दिन का समय
    • पंजीकरण प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी।