Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: होटल के कमरे में मिला युवक का शव, लड़की से पूछताछ में खुला ये बड़ा राज

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 11:43 AM (IST)

    दिल्ली में एक होटल से युवक का शव मिला है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को होटल के कमरे से एक युवती भी मिली है। जांच में पता चला कि युवती पहले से मृतक युव ...और पढ़ें

    दिल्ली में एक होटल के कमरे में युवक का शव मिला। फाइल फोटो
    दिल्ली में एक होटल के कमरे में युवक का शव मिला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली के डी क्राउन होटल से एक युवक का शव मिला।
    2. होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था युवक।
    3. पुलिस को होटल के कमरे से एक युवती भी मिली है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार में डी क्राउन होटल में आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

    वहीं, जांच में पता चला कि जिस होटल में युवक ने सुसाइड किया है, उसी होटल से एक युवती भी मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

    पुलिस के अनुसार, आज यानी शुक्रवार सुबह करीब 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाने में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। इसके बाद एसएचओ पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसएचओ ने पाया कि कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

    अभिनव के रूप में हुई युवक की पहचान

    वहीं, पुलिस की जांच में मृतक की पहचान अभिनव सागर (24 वर्ष) पुत्र रामानुजन सागर निवासी निहाल विहार, दिल्ली के रूप में हुई। बताया गया कि जिस कमरे से युवक का शव मिला है, उसी कमरे में एक लड़की भी मिली।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पति के फंदा लगाने की खबर सुन दिल्ली में पत्नी ने भी किया सुसाइड, पढ़िए क्या है पूरा मामला

    जांच में खुला ये राज

    वहीं, पूछताछ में पता चला है कि वे पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को जानते थे। पिछले दिनों उनके बीच कुछ कहासुनी हुई थी। उधर, क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- भाई की साली से शादी करना चाहता था सिराज, रिश्ता कहीं और तय हुआ तो तनाव में आया; फिर उठाया खौफनाक कदम

    खबरें और भी