यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे पर राजधानी की सीमा में फ्री कर सकेंगे सफर, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हो रहा है निर्माण
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ओपन रोड टोलिंग (ओआरटी) सिस्टम लागू करेगा। इस पर सहमति बन गई है। इसके तहत राष्ट् ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे पर दिल्ली की सीमा में फ्री कर सकेंगे यात्रा
- अक्षरधाम से सभापुर तक के अंदर नहीं टोल
नई दिल्ली, आशीष गुप्ता। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ओपन रोड टोलिंग (ओआरटी) सिस्टम लागू करेगा। इस पर सहमति बन गई है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-नौ से सभापुर के बीच इस हाईवे पर कोई सफर करता है, तो उसके लिए यह टोल फ्री रहेगा।
इससे आगे लोनी की सीमा में टोल प्लाजा बनेगा। उसको पार करने पर अक्षरधाम से बागपत ईपीई तक पूरे 31 किलोमीटर का टोल देना पड़ेगा, भले ही वाहन चालक को वहां तक न जाना हो। एनएचएआइ भारतमाला परियोजना के तहत इस हाईवे (709बी) का निर्माण कर रहा है। ये दिल्ली से सहारनपुर तक करीब 150 किलोमीटर लंबा है।
राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-नौ से गीता कालोनी, न्यू उस्मानपुर, शास्त्रीपार्क, खजूरी खास होते हुए यूपी बार्डर (लोनी) तक पुश्ता रोड पर इसका 14.75 किलोमीटर का हिस्सा बन रहा है। इस हिस्से में छह किलोमीटर से अधिक का एलिवेटेड खंड है। इसमें से छह मुख्य लेन और छह सर्विस लेन रहेंगी। पहले मंथन किया जा रहा था कि हाईवे के शुरुआत से टोल लिया जाए, भले ही वाहन राजधानी की सीमा में ही बीच में इससे नीचे उतर जाए।
यह भी पढ़ें: Delhi: पैनिक बटन घोटाले में अब तक नहीं दर्ज हुआ केस, ढाई माह बाद भी FIR की नहीं मिली अनुमति
सोनिया विहार और करावल नगर आरडब्ल्यूए ने मांग की थी कि राजधानी की सीमा के भीतर इस पर आवाजाही टोल फ्री रखी जाए। एनएचएआइ के अधिकारियों ने दोबारा मंथन के बाद तय किया है कि इस पर दिल्ली की सीमा के भीतर आवाजाही पर टोल नहीं लगेगा। इससे आगे के लिए इलेक्ट्रानिक माध्यमों से कैमरों के जरिये टोल लिया जाएगा, जिस दरें तय करने के साथ उसका नोटिफिकेशन दो माह के भीतर कर लिया जाएगा।
खबरें और भी
फुट ओवरब्रिज पर नहीं होगी लिफ्ट की सुविधा
दिल्ली की सीमा में सात जगह फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास एक, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास एक, ललिता पार्क से गांधी नगर के बीच चार व सोनिया विहार के पास एक ओवरब्रिज प्रस्तावित है। एनएचएआइ ने तय किया है कि इन पर लिफ्ट नहीं लगाई जाएंगी। लोगों को असुविधा जरूर हो सकती है। अधिकारियों की मानें, तो लिफ्ट के पार्ट्स चोरी होने के खतरे को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।
NHAI प्रोजेक्ट निदेशक, अरविंद कुमार ने कहा- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली की सीमा में आवाजाही करने पर टोल नहीं देना होगा, क्योंकि इस पर ओपन रोड टोलिंग सिस्टम रहेगा। हाईवे पर बनने जा रहे फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट नहीं लगाई जाएंगी।