यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: तेज हवा और बारिश ने बिगाड़ा दिल्ली का मौसम, 13 फ्लाइट डायवर्ट
Delhi News दिल्ली में सोमवार को अचानक बदले मौसम और खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 13 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया। एक अ ...और पढ़ें

HighLights
- तेज हवा और बारिश ने बिगाड़ा दिल्ली का मौसम
- IGI से सोमवार को 13 उड़ानें डायवर्ट
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को अचानक बदले मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 13 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया था।
एक अधिकारी के मुताबिक, खराब मौसम के कारण सोमवार शाम को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने वाली 13 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। यह डायवर्जन ज्यादातर शाम 7 बजे से 11 बजे के बीच हुआ।
जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ डायवर्ट हुईं फ्लाइट्स
मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि उड़ानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। उड़ानों के बारे में विशेष विवरण तुरंत पता नहीं लगाया जा सका। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।