Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: सदर बाजार में महिला की घर में घुस कर हत्या, प्रेमी पर मर्डर का शक; बेड पर पड़ा मिला शव

    By Dhananjai MishraEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 08:40 PM (IST)

    उत्तरी जिले के सदर बाजार इलाके में महिला की घर में घुस कर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का नंद नगरी के रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध था। ह ...और पढ़ें

    सदर बाजार में महिला की घर में घुस कर हत्या, प्रेमी पर मर्डर का शक
    सदर बाजार में महिला की घर में घुस कर हत्या, प्रेमी पर मर्डर का शक

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी जिले के सदर बाजार इलाके में महिला की घर में घुस कर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने रविवार सुबह आठ बजे के करीब वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वारदात के दौरान महिला का पति घर से बाहर था। घर में दो छोटे बच्चे मौजूद थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी के रहने वाले महिला के प्रेमी पर शक है। फिलहाल पुलिस आरोपित को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

    रेहड़ी लगाता है पति

    पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ गली दर्जियान में किराए के घर में रहती थी। पति रेहड़ी लगाते हैं। दोपहर 12:28 पर पुलिस को घटना से संबंधित सूचना मिली की। महिला के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की बहू को किसी ने मार दिया है।

    बेड पर पड़ा मिला महिला का शव

    पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान के दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। महिला के गले में गहरा घाव था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला के पति तड़के घर से काम पर चले जाते हैं।

    खबरें और भी

    वारदात को अंजाम सुबह आठ बजे के करीब दिया गया है। महिला का नंद नगरी के रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध था। हाल के दिनों में युवक का महिला की नाबालिग बहन पर भी बुरी नजर रख रहा था। इसका महिला ने विरोध किया था।

    पुलिस को शक है कि ऐसे में आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपित युवक की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है।