Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Fountains Row: शिवलिंग जैसी कलाकृतियों के मामले ने पकड़ा तूल, LG बोले- फव्वारे का विरोध बचकाना व्यवहार

    By V K ShuklaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 08:55 PM (IST)

    Delhi Fountains Row अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास शिवलिंग जैसा फव्वारा लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को भी विवाद जारी रहा।आप विधायकों ने दावा किया कि श ...और पढ़ें

    अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास शिवलिंग जैसा फव्वारा लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को भी विवाद जारी रहा।
    अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास शिवलिंग जैसा फव्वारा लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को भी विवाद जारी रहा।

    HighLights

    1. सक्सेना ने कहा कि सबसे पहले वे शिवलिंग नहीं हैं। वे कलाकृतियां हैं।
    2. वीके सक्सेना बोले- भगवान इस देश के कण-कण में हैं

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Fountains Row: अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास शिवलिंग जैसा फव्वारा लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को भी विवाद जारी रहा। आप विधायकों ने दावा किया कि शुक्रवार शाम को उन्होंने दिल्ली के दोनों विशेष पुलिस आयुक्त से मिलकर शिवलिंग का अपमान का आरोप लगाते हुए एलजी वी के सक्सेना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    उधर एलजी वी के सक्सेना ने फव्वारे के विरोध को बचकाना व्यवहार बताया। सक्सेना ने कहा ''सबसे पहले वे शिवलिंग नहीं हैं। वे कलाकृतियां हैं। इस देश के कण-कण में भगवान हैं। लोग पेड़ों को राखी बांधते हैं और पेड़ों की पूजा करते हैं।आप सब कुछ देख सकते हैं। जैसा आप चाहते हैं।''

    हिंदुओं की आस्ता आहत- दुर्गेश पाठक

    AA विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, ''सुंदरीकरण के नाम पर शिवलिंग जैसा फव्वारा बनाकर भाजपा ने हिंदुओं की आस्था को आहत किया है। जब लोगों ने इसे वहां से हटाने और उसपर डाला जा रहा सीवर का पानी बंद करने की मांग की तो एलजी वी के सक्सेना ने हिंदुओं का मजाक उड़ाया। एलजी ने कहा कि आपके लिए वह शिवलिंग होगी लेकिन हमारे लिए वह सिर्फ एक पत्थर है।''

    उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कर दी है। साथ ही एलजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि वह इस पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलाफ हमारे संविधान में जेल का प्रविधान है इसलिए जरूरत पड़ने पर हम एलजी के खिलाफ मुकदमा भी करा सकते हैं।

    रिपोर्ट इनपुट - वीके शुक्ला