Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM रेखा गुप्ता ने लिया दिल्ली को खेल राजधानी बनाने का संकल्प, बोलीं-पिछली सरकारों ने खेल को नहीं दिया महत्व

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 07:23 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार का लक्ष्य दिल्ली को खेलों की राजधानी बनाना है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल ...और पढ़ें

    दिल्ली को खेल राजधानी बनाने का संकल्प: सीएम रेखा गुप्ता
    दिल्ली को खेल राजधानी बनाने का संकल्प: सीएम रेखा गुप्ता

    HighLights

    1. दिल्ली को खेलों की राजधानी बनाने का लक्ष्य |
    2. खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ |
    3. पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा |

    जागरण संवाददाता नई दिल्ली। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राजधानी को खेलों की राजधानी बनाना है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि दिल्ली के खिलाड़ी विश्व स्तर पर पदक जीतकर लौटें और भारत का तिरंगा लहराएं। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने की तैयारी की है।

    बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी ओलिंपिक या पैरालंपिक में पदक जीतता है तो यह सम्मान केवल खिलाड़ी का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार खेलों को संवैधानिक मान्यता और गरिमा मिली है। उन्होंने हाल ही में बने राष्ट्रीय खेल शासन कानून-2025 को खेलों का संविधान बताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं मिलेंगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमले का रहस्य अनसुलझा, पुलिस साजिश की तह तक पहुंचने में जुटी, रिजल्ट जीरो

    खिलाड़ियों को नहीं मिला अधिकार

    सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने खिलाड़ियों को वह महत्व नहीं दिया जिसकी वे हकदार थे। पुरस्कार राशि और सुविधाओं की उपेक्षा से खिलाड़ियों का मनोबल गिरता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन में बड़ा सुधार किया है।

    दिल्ली सरकार अब खिलाड़ियों को ओलिंपिक, एशियाई खेल, कामनवेल्थ और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर करोड़ों रुपये का पुरस्कार और सम्मानजनक सरकारी नौकरी दे रही है। साथ ही आधुनिक स्टेडियम, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, उत्तम आहार और विश्वस्तरीय खेल ढांचा तैयार किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    जरूरत के लिए हर समय तत्पर रहेंगे

    इस अवसर पर शिक्षा एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि खिलाड़ियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से होगा। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध कराएगी और उनका एक ही कर्तव्य है मेडल लाकर दिल्ली और भारत का नाम रोशन करना। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कार्यालय और शिक्षा विभाग खिलाड़ियों की हर जरूरत के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- राजधानी में हर महीने खुलेंगे 100 आरोग्य मंदिर, केंद्र ने दिल्ली सरकार को दिए 2400 करोड़