Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता, आज हो सकती है हल्की वर्षा

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    Delhi Air मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं वर्षा होने पर सोमवार क ...और पढ़ें

    दिल्ली में खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता (फाइल फोटो)
    दिल्ली में खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक होने से रही गर्मी
    2. बारिश से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार सुबह आकाश साफ रहा। दोपहर में तेज धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इस वजह से हल्की गर्मी महसूस की गई। बाद में आकाश में आंशिक बादल छाए। वहीं गुरुग्राम को छोड़कर एनसीआर में सभी जगहों पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार रही है।

    रविवार, सोमवार और मंगलवार ये तीन दिन दिल्ली में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। साथ ही एयर इंडक्स में भी कमी आएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में निचले स्तर पर रह सकती है। इसके बाद दो दिन सोमवार और मंगलवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है।

    इससे प्रदूषण से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 257 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 256 था। 11 अक्टूबर को दिल्ली का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 193 था।

    इसके बाद दिल्ली में लगातार तीन दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 267, गाजियाबाद का 208, ग्रेटर नोएडा का 264 व नोएडा का एयर इंडेक्स 209 रहा, जो खराब श्रेणी में है। एनसीआर के शहरों में गुरुग्राम में हवा हवा सबसे साफ रही। इस वजह से गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 156 रहा जो मध्यम श्रेणी में है।

    खबरें और भी

    शनिवार रहा इस माह का दूसरा सबसे गर्म दिन

    शनिवार का दिन इस माह का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पीतमपुरा में गर्मी सबसे अधिक रही।

    यह भी पढ़ेंः Operation Ajay: ऑपरेशन अजय की तीसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली, अब तक 644 लोग इजरायल से पहुंचे भारत

    वहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नौ अक्टूबर को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं वर्षा होने पर सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। मंगलवार के बाद आकाश साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद ठंड बढ़ सकती है। समाप्त 14 अक्टूबर 2023 रणविजय सिंह