Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से मांगी रिपोर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 01:22 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमो ...और पढ़ें

    पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को तय की (फाइल फोटो)
    पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को तय की (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर आयोग से रिपोर्ट मांगी
    2. मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को तय

    पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर रिपोर्ट मांगी। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह की दलीलों सुनते हुए यह आदेश दिया।

    वकील अपराजिता सिंह सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या और फसल अवशेष जलाने के बारे में प्रदूषण को लेकर सलाहकार/न्याय मित्र के रूप में सुप्रीम कोर्ट की मदद कर रही हैं। पीठ ने कहा कि न्याय मित्र ने सर्दियां आने, फसल अवशेष जलाने के साथ-साथ वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या को चिह्नित किया है और यह मुद्दे सीएक्यूएम के समक्ष हैं।

    मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को तय 

    पीठ ने कहा, "हम सीएक्यूएम से राजधानी दिल्ली और उसके आसपास वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में तत्काल एक रिपोर्ट पेश करने का आदेश देते हैं।" पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को तय की है।

    ये भी पढ़ें: Karnataka: भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में हुआ जलजमाव, कई किलोमीटर तक लंबा जाम; एडवाइजरी जारी

    खबरें और भी