Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Pollution: छठ पर भी चले खूब पटाखे, इस सीजन में सबसे प्रदूषित रही शुक्रवार की सुबह; जानें NCR का हाल

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 10:53 PM (IST)

    दिल्ली में छठ के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा। इस सीजन की सबसे खराब सुबह शुक्रवार की रही। दिल्ली का एक्यूआई 390 तक पहुंच गया जो गंभीर श्रेणी के करीब है। व ...और पढ़ें

    शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे प्रदूषित सुबह रही।
    शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे प्रदूषित सुबह रही।

    HighLights

    1. सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई पहुंचा 390 तक, बाद में धीरे धीरे आया 380
    2. हवा चलने पर एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी की दहलीज पर पहुंचकर वापस नीचे आ गया

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीवाली के बाद बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह छठ पर भी दिल्ली में भी खूब पटाखे जले। इसी का असर रहा कि बृहस्पतिवार रात से शुरू हुआ एक्यूआई में वृद्धि होने का दौर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक जारी रहा।

    बृहस्पतिवार को जहां दिल्ली का एक्यूआई 377 दर्ज किया गया था, वह शुक्रवार सुबह 390 तक पहुंच गया। यह सर्दियों के मौजूदा सीजन में इस बार का सर्वाधिक एक्यूआई था। इस दौरान स्माग की चादर भी देखने को मिली। हालांकि बाद में धूप निकलने और हवा चलने पर एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी की दहलीज पर पहुंचकर वापस नीचे आ गया।

    शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 380 रहा

    राजधानी में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण में गिरावट आने के बाद शुक्रवार को एक्यूआई में वृद्धि होने पर स्मॉग की एक हल्की चादर कमोबेश पूरे दिन ही बनी रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 380 रहा, जोकि 'बहुत खराब' श्रेणी में है। इसमें बृहस्पतिवार के मुकाबले तीन अंक की वृद्धि दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक हाल फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है।

    शुक्रवार को दिल्ली के 12 इलाकों की हवा 'गंभीर' श्रेणी में रही। यही नहीं, 16 इलाकों का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली के बाद गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित रहा।

    दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन का सबसे बड़ा योगदान

    डिसिजन सपोर्ट सिस्टम, आईआईटीएम पुणे के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन का सबसे बड़ा योगदान था, जो लगभग 12 प्रतिशत था। अगले दो दिनों में भी वाहनों का उत्सर्जन ही प्रमुख रहेगा। प्रदूषण में इसकी अनुमानित हिस्सेदारी इतनी ही रहने का अनुमान है। परिवहन के अलावा दिल्ली के प्रदूषण में अन्य योगदान पराली का धुआं भी शामिल है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एन्वायरमेंट एंड वाटर सीईईडब्ल्यू) के विशेषज्ञों का कहना है कि आंकड़ों में भले ही पराली जलाने की घटनाएं कम हो रही हैं, लेकिन पंजाब के किसान रात के अंधेरे में अभी भी खूब पराली जला रहे हैं।

    खबरें और भी

    एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

    • दिल्ली380
    • गाजियाबाद315
    • ग्रेटर नोएडा286
    • गुरुग्राम271
    • नोएडा271
    • फरीदाबाद235

    दिल्ली के विभिन्न इलाकों का अधिकतम एक्यूआई

    1. बवाना425
    2. जहांगीरपुरी418
    3. आनंद विहार413
    4. नेहरू नगर405
    5. डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज400
    6. मुंडका398
    7. नरेला396
    8. डीटीयू386
    9. द्वारका सेक्टर-8379
    10. दिलशाद गार्डन- 265

    तापमान में बदलाव नहीं, दृश्यता रही कम ही

    मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। बृहस्पतिवार को यह 18.0 डिग्री था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.7 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को भी यह इतना ही था।

    हल्के कोहरे और स्मॉग के कारण दिल्ली में दृश्यता का स्तर भी प्रभावित रहा। सुबह साढ़े सात बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर 900 मीटर और सफदरजंग पर 800 मीटर दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ ही रहा। शनिवार को भी सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और स्माग देखने को मिल सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 328 और 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें ः दिल्ली में खोई जमीन पाने की तलाश में जुटी कांग्रेस, न्याय यात्रा में आबकारी घोटाले को बनाया बड़ा मुद्दा