Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Dry Day: दिल्ली में 24 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, क्रिसमस को लेकर भी केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

    By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 09:31 PM (IST)

    शुक्रवार को दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। इस दौरान राजधानी में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सरकार ने यह फैसला गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को देखते हुए क ...और पढ़ें

    दिल्ली में 24 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
    दिल्ली में 24 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

    पीटीआई, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। सरकार के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। इस दौरान राजधानी में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सरकार ने यह फैसला गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को देखते हुए किया गया है।

    शुक्रवार को रहेगा ड्राई-डे

    गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के चलते दिल्ली में 24 नवंबर यानी शुक्रवार को सरकार ने ड्राई-डे (Delhi Dry Day) घोषित किया है। ऐसे में दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। खास बात है कि इस बार क्रिसमस पर दिल्ली में ड्राई डे नहीं रहेगा। मतलब शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी।

    क्रिसमस को लेकर भी लिया फैसला

    एक्साइज डिपार्टमेंट के अनुसार, इस बार दिल्ली में क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बजाय 24 नवंबर को ड्राई डे रहेगा। मतलब 24 नवंबर को दिल्ली में शराब की दुकाने बंद रहेंगी। बता दें कि 29 सितंबर को जारी अपने आदेश में विभाग ने अक्टूबर-दिसंबर के दौरान छह ड्राई डे घोषित किए थे, जिसमें 25 दिसंबर भी शामिल था, जब क्रिसमस मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गला घोंटा, चाकू से सिर से गले तक 60 से ज्यादा वार... बाल खींचकर घसीटा शव और खूब नाचा; 2 मिनट 23 सेकंड का वीडियो उड़ा देगा होश

    एक्साइज डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि अब इसे बदल दिया गया है। अब गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के दिन ड्राई डे रहेगा।

    यह भी पढ़ें- फर्जी सर्जन का एक और कारनामा: मरीज के पति को ही पहना दी डॉक्टर की ड्रेस, फिर दी ये धमकी; DMC को ऐसे दिया झांसा

    खबरें और भी