Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav Result: भाजपा के 8 तो AAP के तीन पार्षद बने विधायक, पहली बार चुनाव हारे मुकेश गोयल

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 02:53 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav Result इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के सात जीत का परचम फहराया है। चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा के ...और पढ़ें

    भाजपा की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता। फोटो- जागरण
    भाजपा की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. एक मनोनीत पार्षद भी जीते विधानसभा का चुनाव
    2. अब 12 सीटों पर आगामी कुछ माह में होगा उपचुनाव

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा और आप के 11 पार्षद इस बार विधानसभा जाएंगे। भाजपा के आठ पार्षदों ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है तो आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षदों ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है, जबकि एक मनोनीत पार्षद राजकुमार भाटिया भी विधानसभा का चुनाव जीत गए हैं।

    पार्षद रहीं कमलजीत सहरावत 2024 में सांसद बन चुकी हैं। तब से ही उनकी सीट खाली पड़ी है। ऐसे में कुल 12 सीटों में अगामी कुछ माह में नगर निगम का उपचुनाव होगा। एक खाली हुई मनोनीत पार्षद की सीट पर उपराज्यपाल को फिर से मनोनयन करना होगा।

    पश्चिमी दिल्ली के एनएसयूटी मतगणना स्थल के बाहर भाजपा की 48 सीट पर जीत दर्ज करने पर खुशी मनाते भाजपा महिला कार्यकर्ता। चंद्र प्रकाश मिश्र

    भाजपा के कुल 12 पार्षद और दो मनोनीत पार्षद चुनावी मैदान में थे। आप के सात पार्षद और कांग्रेस से दो पार्षद चुनाव लड़ रहे थे। इसमें भाजपा के आठ पार्षदों ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि आप के तीन पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

    कहां से कौन जीता चुनाव?

    कांग्रेस का कोई भी पार्षद चुनाव नहीं जीत सका। जो भाजपा से पार्षद चुनाव जीते हैं उसमें मुंडका से गजेंद्र दराल, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, वजीरपुर से पूनम शर्मा, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, राजेंद्र नगर से उमंग बजाज, संगम विहार से चंदन चौधरी, विनोद नगर से रविंदर सिंह नेगी, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय विधायक चुनाव जीत गई हैं।

    खबरें और भी

    पहली बार चुनाव हारे मुकेश गोयल

    1997 से लगातार पार्षद का चुनाव जीत रहे मुकेश गोयल अपना पहला चुनाव हार गए हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस के टिकट पर निगम चुनाव जीतते रहे हैं।

    2022 से पहले आप में आ गए थे तो 2022 का भी निगम चुनाव वे जीत गए। वर्तमान में वह नेता सदन है। जब 2002 से 2007 में कांग्रेस की निगम में सरकार आई थी तो वह स्थायी समिति के चेयरमैन भी बने थे।

    इस बार होंगी पांच महिला विधायक, पिछली बार थीं आठ

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार पांच महिलाएं विधायक निर्वाचित हुई हैं। जिसमें आप से निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी व भाजपा की चार महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पिछले चुनाव में आठ महिलाएं विधायक बनी थीं। इसके मुकाबले इस बार महिला विधायकों की संख्या कम हो गई है।

    भाजपा व कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं आप ने सात महिला प्रत्याशियों का चुनावी मैदान में उतरा था। जिसमें से आतिशी को छोड़कर बाकी सभी चुनाव हार गईं।

    वहीं भाजपा प्रत्याशी शिखा राय ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से, नीलम पहलवान नजफगढ़ से, रेखा गुप्ता शालीमार बाग से व पूनम शर्मा वजीरपुर से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। शालीमार बाग से भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को सबसे अधिक 29,595 मतों से जीत मिली है।