विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज तिवारी बोले- भ्रष्टाचार में केजरीवाल ने लालू यादव को भी पीछे छोड़ा

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 07 May 2017 02:33 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 07 May 2017 10:27 PM (GMT+05:30)

मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को आगे बढ़ा रही है। इस मुद्दे पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली सभी एजेंसियों से शिकायत करेंगे।

मनोज तिवारी बोले- भ्रष्टाचार में केजरीवाल ने लालू यादव को भी पीछे छोड़ा
मनोज तिवारी बोले- भ्रष्टाचार में केजरीवाल ने लालू यादव को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली (जेएनएन)। मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कपिल मिश्रा ने आक्रामक अंदाज में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने अपनी आंखों से केजरीवाल को सतेंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लेते हुए देखा है। इस पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी पत्रकार वार्ता पर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का दिन दिल्ली के लिए काला दिन है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा कि मुख्यमंत्री अपने मंत्री से रिश्वत ले। 

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह अब तक के किसी मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा भ्र्ष्टाचार है। अरविंद केजरीवाल ने तो लालू यादव को भी पीछे छोड़ दिया है। 

मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को आगे बढ़ा रही है। इस मुद्दे पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली सभी एजेंसियों से शिकायत करेंगे। सभी एजेंसी स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज करे।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।