यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Budget 2023: वित्त मंत्री ने एजुकेशन के लिए दिए 16,575 करोड़, जानिए कहां खर्च होंगे इतने रुपये
दिल्ली सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए। राष्ट्रीय राजधानी ने शिक्षा क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए। राष्ट्रीय राजधानी ने शिक्षा के लिए पिछले साल के मुकाबले इस बार बजट में बढ़ोत्तरी की है। 2022-23 में दिल्ली का शिक्षा बजट 16,278 करोड़ रुपये था, बार 2023-24 के लिए 16,575 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
दिल्ली सरकार 2023-24 में राष्ट्रीय राजधानी के 350 स्कूलों में नए कंप्यूटर स्थापित करने के अलावा सभी शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, उप-प्राचार्यों को नए टैबलेट मुहैया कराएगी। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 78 हजार 800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
दिल्ली सरकार के अधीन 350 स्कूलों में से प्रत्येक को 20 नए कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे। विशिष्ट उत्कृष्टता वाले स्कूलों में फ्रेंच, जर्मन, जापानी और स्पेनिश पढ़ाना भी शिक्षा क्षेत्र के लिए दिल्ली के बजट की मुख्य विशेषताएं हैं। मंत्री ने कहा कि 2023 में अंबेडकर विशिष्ट शिक्षा विद्यालयों की और शाखाएं खुलेंगी।
2021 में विशिष्ट शिक्षा के 20 विद्यालय थे, जिन्हें 2023 में बढ़ाकर 37 किया जाएगा। गहलोत ने यह भी घोषणा की कि स्कूल ऑफ एंप्लाइड लर्निंग में बच्चों के लिए पेशेवर कौशल विकसित करने के लिए स्कूल और उद्योग सहयोग करेंगे।