Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के तीन इलाकों में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप, लोगों में मची खलबली; सात बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 10:16 PM (IST)

    Delhi Bulldozer Action दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर गरजा। बवाना में सात बीघा कृषि भूमि पर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया ग ...और पढ़ें

    Delhi Illegal constructions: बकौली में अवैध निर्माण गिराते हुए अर्थ मूवर्स मशीन। फोटो जागरण
    Delhi Illegal constructions: बकौली में अवैध निर्माण गिराते हुए अर्थ मूवर्स मशीन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बवाना, बकौली व हिरणकी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।
    2. रोहिणी के बाजारों से अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली।Delhi News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम एक्शन मोड में नजर आई। बवाना में करीब सात बीघा कृषि भूमि पर किए गए निर्माण को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। निगम का कहना है कि कृषि भूमि पर प्लॉटिंग के इरादे से निर्माण किया गया था।

    चारदीवारी व अन्य निर्माण को बुलडोर से गिराया गया। उधर, अलीपुर क्षेत्र में के बकौली व हिरणकी में भी कृषि भूमि पर अवैध निर्माण ढहाए गए। यह कार्रवाई उत्तरी जिला प्रशासन की ओर से की गई। प्रशासन की ओर से की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची है।

    निगम ने भारी पुलिस बल के साथ की कार्रवाई 

    बवाना की छोटी नहर और हनुमान मंदिर के पास कृषि भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना के बाद नरेला नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। नगर निगम के बुलडोजर ने सात बीघा जमीन पर बनाई जा रही चारदीवारी के अलावा कंक्रीट की सड़क व अन्य ढांचे को ढहा दिया।

    बवाना में अवैध निर्माण गिराते हुए नगर निगम की अर्थ मूवर्स मशीन। सौ. दिल्ली नगर निगम

    बताया जाता है कि चारदीवारी और गेट लगाकर अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही थी। निगम के उपायुक्त पवन यादव ने बताया कि जहां-जहां अवैध निर्माण किए गए हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध निर्माण को गिराया जाएगा।

    खबरें और भी

    उधर, उत्तरी जिला प्रशासन की ओर से गठित की गई एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बृहस्पतिवार को बकौली और हिरणकी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टास्क फोर्स में प्रशासन के अलावा डीडीए और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।

    बकौली में दो अर्थ मूवर्स की मदद से करीब तीन एकड़ में बनाए निर्माण को गिराया गया।कृषि भूमि की गोदाम व अन्य निर्माण किए गए थे। शाम के समय एसटीएफ ने हिरणकी गांव में भी कृषि भूमि पर बनाए गए गोदाम को गिराया गया।बताया जाता है कि गोदाम के बाहर गोशाला का बोर्ड लगाया गया था।

    रोहिणी में बाजारों से अतिक्रमण हटाया

    रोहिणी के वार्ड-51 और वार्ड-53 के बाजारों में अतिक्रमण हटाए गए।नगर निगम की टीम ने फुटपाथ, पार्किंग व सार्वजनिक जगहों पर लगाई रेहड़ी, फूड कॉर्ट व अन्य सामान को जब्त कर लिया। एम-टू-के माल और मंगलम माल में सबसे ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए।

    रोहिणी में सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए फूड कॉर्ट को नगर निगम के ट्रक में लादने की तैयारी में कर्मचारी। सौ. नगर निगम

    लगभग दो घंटे चली निगम की कार्रवाई को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। कई लोगों ने बहसबाजी भी की, लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी और जब्त किया गया सामान अपने वाहन में डालकर ले गई। टीम ने रोहिणी सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-8 व सेक्टर-9 में कार्रवाई की।

    रोहिणी जोन के कार्यवाहक उपायुक्त पवन यादव ने बताया कि इन क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। उन्होंने बताया कि निगम की जनरल ब्रांच, डीएचओ और वेटनरी सर्विस ब्रांच की साझा टीम गठित की गई है। यह टीम मांस की दुकानों की जांच करेगी और अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

    यह भी पढ़ें: क्या JNU में 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ पथराव? दिल्ली पुलिस ने किया साफ