Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cab Driver Murder: दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को मेरठ से दबोचा, चालक को कैब से घसीटकर दी थी दर्दनाक मौत; VIDEO हुआ वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 11:31 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में कैब चालक को घसीटकर की गई हत्या के मामले में मेरठ से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ...और पढ़ें

    कैब ड्राइवर (फाइल फोटो) और कार से घसीटकर की गई हत्या।
    कैब ड्राइवर (फाइल फोटो) और कार से घसीटकर की गई हत्या।

    HighLights

    1. एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक कार के पिछले पहिये में फंसा रहा चालक।
    2. वसंत कुंज से महिपालपुर जाने वाली सड़क पर हुई वारदात, घसीटने का वीडियो हो रहा प्रसारित।

    धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में कैब चालक को घसीटकर की गई हत्या के मामले में मेरठ से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहम्मद मेराज और आसिफ के रूप में हुई है। दोनों साकेत कोर्ट के पास यात्री बनकर कैब में बैठे थे। गिरफ्तार बदमाशों में एक पर पांच और एक पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    क्या है मामला

    दक्षिणी पश्चिमी जिले के डीसीपी मनोज सी के अनुसार, मंगलवार रात 11:20 बजे पीसीआर काल के जरिये जानकारी मिली कि एनएच 8 की सर्विस रोड वसंत कुंज से महिपालपुर जाने वाली सड़क के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त फरीदाबाद के सेहतपुर के रहने वाले कैब चालक बिजेंद्र के रूप में हुई।

    तलाशी लेने पर उनके पास से एक पैन कार्ड बरामद हुआ। वह मूलरूप से बिहार के मोतीहारी जिले के रहने वाले थे। पुलिस की तरफ से रात 1:30 बजे बिजेंद्र के छोटे भाई रंजीत को फोन किया गया। रंजीत बिहार के मोतिहारी में रहते हैं। इसके बाद रंजीत ने बिजेंद्र की पत्नी सुगंधी को जानकारी दी, फिर स्वजन पुलिस के पास पहुंचे।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश पीड़ित चालक की कैब को लूटकर भाग रहे थे। इसी दौरान जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे घसीटते हुए भागने लगे। इस बीच पीड़ित का अंग कार के पिछले पहिये के पास फंस गया। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाश एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तक पीड़ित को घसीटते हुए ले गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Delhi: अब कोई भी कर सकता है भारत मंडपम की बुकिंग, एक दिन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये; हैरान कर देगी ये रेट लिस्ट

    ये भी पढ़ें- दिल्ली के वसंत कुंज में भयावह हादसा, टैक्सी के नीचे फंसकर दूर तक सड़क पर घिसटता गया व्यक्ति; Video देख कांप जाएगी रूह