विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM रेखा गुप्ता दर्शन के लिए पहुंचीं आद्या कात्यायनी मंदिर, दिल्लीवासियों को दिया ये संदेश

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sun, 30 Mar 2025 12:34 PM (IST)

दिल्ली में नवरात्रि की शुरुआत पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी मंदिर में दर्शन के लिए ...और पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नवरात्रि पर आद्या कात्यायनी मंदिर में दर्शन करने छतरपुर पहुंचीं। जागरण .
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नवरात्रि पर आद्या कात्यायनी मंदिर में दर्शन करने छतरपुर पहुंचीं। जागरण .

HighLights

  1. नवरात्र की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ रही।
  2. नवरात्रि को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में नवरात्रि की शुरुआत पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। सीएम रेखा गुप्ता ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

गुप्ता ने कहा, "शक्ति, भक्ति और नवचेतना के पर्व चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। यह पावन पर्व हमें आत्मविश्वास और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। मैं मां से दिल्ली और देश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।"

नवरात्र के लिए सजे मंदिर

बता दें कि नवरात्र को लेकर शनिवार को यमुनापार के मंदिरों, सोसायटियों और बाजारों में काफी रौनक रही। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। भगवान की मूर्तियों को नए वस्त्र पहनाए गए। नवरात्र की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ रही।

सोसायटियों और कॉलोनियों में नवरात्र के आगमन पर दीये, बाती और झंडे बांटे गए। मंदिरों में दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग लाइनें बनाई गईं।

नवरात्र के पहले दिन रविवार को मंदिरों से शोभायात्रा निकालने की तैयारी की गई। शनिवार को मयूर विहार, शाहदरा के छोटा बाजार, आचार्य निकेतन मार्केट, दयालपुर, भजनपुरा, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर समेत अन्य बाजारों में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

बाजार में पूजा की दुकानें माता की चुनरी, नारियल, कलश, अगरबत्ती, धूपबत्ती, जौ, घी, कपूर, लौंग समेत अन्य पूजन सामग्री से सजी रहीं। जहां श्रद्धालुओं ने चैत्र के पहले नवरात्र की तैयारियों को लेकर खरीदारी की।

नवरात्रि को लेकर विशेष व्यवस्थाएं

लोगों ने चौलाई के लड्डू, सिंघाड़े व कुट्टू का आटा, व्रत के लिए नमकीन व चिप्स, फल आदि भी खरीदे। लोगों ने माता को अर्पित करने के लिए श्रृंगार का सामान भी खरीदा। ये हैं प्रमुख मंदिर- प्रीत विहार स्थित गुफा वाला शिव मंदिर, मयूर विहार फेज-2 स्थित नीलम माता मंदिर, भजनपुरा स्थित काली माता मंदिर व सनातन धर्म मंदिर, पांडव नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, प्रीत विहार स्थित दुर्गा मंदिर, इन सभी में नवरात्रि को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

गुफा वाला शिव मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश ने बताया कि मंदिर सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। नवरात्रि में दोनों समय भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं। शकरपुर सनातन धर्म सभा की ओर से श्री कृष्ण मंदिर से श्री रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई हैं।

बाजार में पूजा सामग्री की कीमत

  • बाजार में पूजा सामग्री की कीमत: माता की चुनरी - 20 से 200 रुपये
  • श्रृंगार सामग्री - 100 से 300 रुपये
  • नारियल - 40 से 60 रुपये
  • पूजा घी - 400 से 600 रुपये प्रति लीटर
  • कलावा - 10 से 20 रुपये
  • माता की मूर्ति - 200 से 1000 रुपये
  • कपूर का पैकेट - 10 से 30 रुपये
  • बाजार में फलों की कीमत: सिंघाड़ा और कुट्टू का आटा - 120 से 150 रुपये प्रति किलो
  • अमरनाथ के लड्डू - 40 रुपये से 60 रुपये प्रति पैकेट
  • फलाहारी चिप्स - 40 रुपये प्रति पैकेट
  • फलाहारी नमकीन - 50 रुपये प्रति पैकेट

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: तप रहा दिल्ली का ये इलाका, मार्च में ही 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; क्यों बन रहा 'भट्टी'?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।