Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव में बढ़ी CM योगी की डिमांड, आज इन विधानसभाओं में होगी रैली

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 06:00 AM (IST)

    Delhi Chunav 2025 दिल्ली में बीजेपी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यो ...और पढ़ें

    Delhi News: दिल्ली चुनाव में आज नड्डा और CM योगी करेंगे प्रचार। फोटो ANI
    Delhi News: दिल्ली चुनाव में आज नड्डा और CM योगी करेंगे प्रचार। फोटो ANI

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 प्रधानमंत्री ने बुधवार को दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। उसके बाद भाजपा के चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। बृहस्पतिवार को 13 चुनावी सभा और रोड शो आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के महासमर में उतरकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Delhi Rally) सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

    नड्डा उत्तम नगर और शकूरबस्ती में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

    नड्डा उत्तम नगर और शकूरबस्ती में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। किराड़ी, करोलबाग और जनकपुरी में आयोजित चुनावी सभाओं को योगी आदित्य नाथ संबोधित करेंगे। योगी का दिल्ली में 14 चुनावी सभा प्रस्तावित है।

    किराड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ी भीड़।

    प्रत्येक संगठनात्मक जिले में उनका एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि अधिकांश प्रत्याशी योगी की चुनावी सभा अपने क्षेत्र में कराना चाहते हैं।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव मादीपुर, रोहिणी में और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पालम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

    यह भी पढ़ें: 'हिम्मत है तो जैसे मैंने...', CM योगी की केजरीवाल को चुनौती; चुनाव से दो हफ्ते पहले BJP ने झोंकी ताकत

    धामी दिल्ली छावनी विधानसभा क्षेत्र में करेंगे रोड शो

    धामी दिल्ली छावनी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सीमापुरी व गोकलपुरी में और भाजपा नेता राधामोहन सिंह विकासपुरी और शालीमार बाग में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा करेंगे।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अपनी पहली जनसभा में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो जैसे मैंने गंगा में डूबकी लगाई है।

    खबरें और भी

    सीएम योगी की जनकपुरी रैली में उमड़ी लोगों की भीड़, फोटो जागरण

    वैसे आप भी यमुना में डुबकी लगाइए। दिल्ली के लोग निवास व निवेश के लिए दिल्ली के बजाय नोएडा (Noida News) का रुख कर रहे हैं। गुरुवार को हरिनगर में आयोजित जनसभा में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि नोएडा में छह छह घंटे बिजली की कटौती, हमारे यहां चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति होती है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि हमारे यहां जीरो बिजली के बिल आते हैं। उनके यहां भारी बिल आते हैं।

    यह भी पढ़ें: हर जरूरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरुरी'; पार्टी का थीम सॉन्ग लॉन्च; देखें VIDEO