Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के निगम स्कूलों की जर्जर हालत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, एलजी और मेयर को लिखी चिट्ठी

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:20 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली के जर्जर निगम स्कूलों पर एलजी और महापौर को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने 1185 स्कूलों में पढ़ रहे ...और पढ़ें

    जर्जर स्कूलों की हालत पर एलजी और महापौर को लिखा पत्र।
    जर्जर स्कूलों की हालत पर एलजी और महापौर को लिखा पत्र।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने जर्जर निगम स्कूलों पर जताई चिंता |
    2. 7.8 लाख छात्रों का जीवन खतरे में यादव |
    3. बजट के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कांग्रेस |

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की जर्जर हालत पर एलजी एवं महापौर को पत्र लिखकर चिंता जताई है। साथ ही मासूम बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए इन स्कूलों की ढ़ांचागत हालात को सुधारने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

    यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि 30-50 वर्ष पुराने भवनों में चल रहे 1500 में से 1185 स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 7.8 लाख छात्रों का जीवन संकट में है। 16 जुलाई को स्थाई समिति की बैठक में भी स्कूलों की जर्जर हालत और स्कूल भवनों में पानी भरने का मामला उठा, लेकिन कोई ठोस निर्णय निर्णय सामने नही आया।

    निगम स्कूलों के लिए 1693 करोड़ से अधिक का बजट

    यादव ने कहा कि इस वर्ष निगम स्कूलों के लिए 1693 करोड़ से अधिक बजट का प्रावधान है जो पिछले वर्ष के बजट से 48.2 करोड़ अधिक है। जब नगर निगम के 1185 स्कूलों में 368 स्कूल जर्जर हालत में है और बाकी स्कूलों में भी उपयुक्त रखरखाव और मरम्मत की जरूरत है तो फिर निगम के 12 जोन में चलने वाले एक भी स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए कोई काम क्यों नही हुआ?

    यादव ने कहा कि निगम स्कूल की बिल्डिंग गिरने की घटनाएं हर वर्ष हो रही हैं। इस पर नगर निगम द्वारा तुरंत कार्यवाही करने की जरूरत है।

    खबरें और भी