यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: उमस ने किया दिल्लीवालों को परेशान, बारिश को लेकर आई अच्छी खबर; पढ़ें IMD का अपडेट
दिल्ली में शुक्रवार रात हल्की बारिश हुई लेकिन शनिवार को तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। मौसम विभाग ने रविवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले सप्त ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में हल्की बारिश, उमस भरी गर्मी |
- रविवार को गरज के साथ बारिश की संभावना |
- हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में |
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार की देर रात कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई। लेकिन शनिवार को तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। गर्जन, बिजली चमकने व तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह सोमवार से बुधवार तक तीन दिन मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। तब तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
शुक्रवार देर रात हुई थी हल्की बारिश
इससे पहले शुक्रवार की देर रात आया नगर में सबसे अधिक 23 मिलीमीटर व मयूर विहार में 3.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रिज एरिया, पूसा, नरेला, सफदरजंग व पालम इलाके में भी बहुत हल्की वर्षा हुई।
दिल्ली का एयर इंडेक्स 84 रहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 84 रहा। इससे हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 136 था। नोएडा का भी एयर इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी में 82 रहा।
खबरें और भी
वहीं गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में क्रमश: 108 व 148 रहा। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में तीन दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी।