Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के सिविल लाइन और कश्मीरी गेट में बाढ़ जैसे हालात, NDRF ने संभाला मोर्चा, डूब गईं कई महंगी कारें

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 01:59 PM (IST)

    दिल्ली के वीआईपी इलाके सिविल लाइन में बारिश और यमुना के पानी से जलभराव हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। एनडीआरएफ ने नावों से फंसे लोगों को निका ...और पढ़ें

    एनडीआरएफ के जवानों को नाव के जरिये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालना पड़ा।
    एनडीआरएफ के जवानों को नाव के जरिये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालना पड़ा।

    चंद्रप्रकाश मिश्र, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के वीआईपी क्षेत्रों में से एक है सिविल लाइन। मगर बरसात और बाढ़ की तैयारियों में यह स्थान भी पिछड़ा हुआ है। गुरुवार को सिविल लाइन क्षेत्र में यमुना के पानी से हुआ जलभराव बहुतों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। हालात बिगड़ते देख एनडीआरएफ के जवानों को नाव के जरिये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालना पड़ा।

    यमुना का पानी और बीते कुछ समय हो रही मूसलाधार बारिश ने सड़कों को जलमग्न कर दिया है। जगह पानी भर आने से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। वह भी तब सिविल लाइन क्षेत्र में ही दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी का भी आवास है। ऐसे में जनता की दिक्कतों का समय रहते समाधान करने में भी संबंधित विभाग पीछे रह गये। यह तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं।

    बाढ़ जैसे हालातों में एक बड़ी समस्या आ जाती है गाड़ियों के रखरखाव की। अब जैसे इस तस्वीर में ही दिख रहा है कि किस तरह से जलभराव में फंसी गाड़ी पानी से पूरी तरह से सराबोर हो चुकी है। इस जलभराव से गाड़ी को बाहर निकालने में लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    इन हालातों में गाड़ी मालिकों के लिये अपनी महंगी सम्पत्ति को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। गाड़ी में पानी चले जाने से कई बार उसके महंगे पाट्र्स खराब हो जाते हैं। इससे गाड़ी मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ आ जाता है। नालियों की समय पर सफाई न होने से ऐसी समस्या से सिर्फ आम लोगों को ही जूझना पड़ता है। यह तस्वीर भी सिविल लाइन क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित स्थान की है।

    खबरें और भी

    कश्मीरी गेट पर भी जलभराव

    वहीं, कश्मीरी गेट क्षेत्र का भी हाल बहुत बुरा है। ऐसा लग रहा है जैसे यमुना के पानी ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है। एएनआई ने ड्रोन वीडियो के माध्यम से इस समस्या को दिखाया है। कश्मीरी गेट के बस स्टैंड के चारों ओर पानी भर गया है। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन जाने वाला रास्ता प्रभावित