विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में 35वें स्थान पर पहुंची दिल्ली, CM केजरीवाल बोले- जल्द टॉप 10 में होंगे शामिल

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Updated: Tue, 28 Mar 2023 11:10 AM (IST)

DTC की बसों में लाखों लोग हर रोज सफर कर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। अब जानकारी आ रही है कि बेस्ट सार्वजनिक परिवहन सेवाएं देने के मामलें में दिल्ली 35वें स्थान पर पहुंची गई है। इस लिस्ट में हांगकांग एसएआर पहले पायदान पर है।

सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में 35वें स्थान पर पहुंची दिल्ली।
सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में 35वें स्थान पर पहुंची दिल्ली।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रदेश की परिवहन और बिजली व्यवस्था को लेकर अक्सर अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं। अब जानकारी आ रही कि दिल्ली बेस्ट सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की रैंकिंग में 35वें स्थान पर पहुंच गई है, जिस पर सीएम केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है और दावा किया है कि दिल्ली जल्द ही टॉप टेन की लिस्ट में शामिल होगा।

हम जल्द टॉप 10 में होंगे शामिल: केजरीवाल

केजरीवाल ने इस जानकारी को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, दिल्ली सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की रैंकिंग में 35वें स्थान पर पहुंच गई है। यह 2 करोड़ लोगों की मेहनत है। हम जल्द ही टॉप टेन में भी शामिल होंगे।