विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: नहीं हटाए जाएंगे बस मार्शल का काम करने वाले वालंटियर्स, CM केजरीवाल बोले- बनाया जाएगा होम गार्ड

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Updated: Fri, 27 Oct 2023 04:13 PM (IST)

बस मार्शल का काम करने वाले सिविल डिफेंस वालंटियर्स को हटाया नहीं जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें होमगार्ड बनाकर उनसे बस ...और पढ़ें

नहीं हटाए जाएंगे बस मार्शल का काम करने वाले वालंटियर्स
नहीं हटाए जाएंगे बस मार्शल का काम करने वाले वालंटियर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बस मार्शल का काम करने वाले सिविल डिफेंस वालंटियर्स को हटाया नहीं जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें होमगार्ड बनाकर उनसे बस मार्शल का काम करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि मैंने एलजी को अलग से प्रस्ताव दिया है कि सिविल डिफेंस वालंटियर्स को बस मार्शल के रूप में तब तक जारी रखा जाना चाहिए, जब तक कि उनके स्थान पर पर्याप्त संख्या में होम गार्ड नियुक्त नहीं हो जाते।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बस मार्शल को अचानक हटा दिया जाना महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं होगा। चूंकि मौजूदा वालंटियर्स बस मार्शल के रूप में काम कर रहे हैं, उनके पास बस मार्शल के रूप में काम करने का अनुभव है, हमें उन्हें केवल होम गार्ड के रूप में नियुक्त करने की योजना विकसित करनी चाहिए और जब तक किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई विशेष शिकायत न हो, उन्हें बस मार्शल के रूप में जारी रखा जाए।