यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल के 'Love Letter' वाले ट्वीट पर भाजपा ने पूछा- भाभी जी से कब डांट पड़ी थी?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एलजी विनय कुमार सक्सेना पर तंज कसते हुए कहा थकि एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं उतना तो मेरी पत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच चल रही राजनीतिक जंग के बीच सीएम ने टवीट किया, 'एलजी साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती। पिछले छह महीनों में एलजी साहब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहब, थोड़ा चिल करो। और अपने सुपर बास को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।'
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला
उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लेकर अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने नाराजगी जताई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने ट्वीट किया - 'भाभी जी से कब डांट पड़ी थी?' इसी ट्वीट में भाजपा ने आगे लिखा है- 'बच्चों की झूठी कसम खाई थी तब? वैसे उपराज्यपाल भी आपको सुधारने के लिए ही डांट रहे हैं। सुधर जाइए, घोटाले बंद करिए और सफाई कर्मचारियों का वेतन दिवाली से पहले दे दीजिए।'
भाजपा का आरोप, मर्यादा भूल रहे अरविंद केजरीवाल
भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भ्रष्टाचार में घिरी हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा का बिल्कुल ख्याल नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के घोटाले सामने आने लगे हैं जिससे मुख्यमंत्री परेशान हैं। परेशानी में वह शब्दों की मर्यादा भूल रहे हैं। उपराज्यपाल के औपचारिक पत्र को वह लव लेटर बता रहे हैं।
भाजपा उपाध्यक्ष बोले- गलतबयानबाजी कर रहे अरविंद केजरीवाल
इस पूरे मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कहा कि दिल्ली की सत्ता मिलने से पहले अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार और घोटालों का हिसाब मांगा करते थे। अनशन पर बैठकर देश के लिए मर मिटने की बात करते थे। अब उनसे भ्रष्टाचार व घोटाले का हिसाब मांगा जा रहा है तो वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं।