Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा, सीएम केजरीवाल बोले- बेहद चिंताजनक मामला है...

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 12:08 AM (IST)

    कतर के एक स्थानीय कोर्ट ने अगस्त 2022 में गिरफ्तार भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ...और पढ़ें

    कतर में 8 पूर्व नौ सैनिकों को फांसी सजा पर बोले दिल्ली के सीएम
    कतर में 8 पूर्व नौ सैनिकों को फांसी सजा पर बोले दिल्ली के सीएम

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कतर में आठ भारतीय को फांसी की सजा पर प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत सरकार को अपने लोगों को राजनीतिक, राजनीतिक, वैधानिक या किसी भी तरह से सुरक्षित रखना चाहिए।

    आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा

    बता दें कि कतर के एक स्थानीय कोर्ट ने अगस्त, 2022 में गिरफ्तार भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। भारत ने इस फैसले को स्तब्धकारी बताते हुए कहा है कि सरकार सारे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय इस बारे में उक्त आठों लोगों के स्वजन के संपर्क में है।

    अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलाजीस कर रहे थे काम

    सरकार शुरू से ही इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है और उन्हें राजनयिक तौर पर जो भी मदद संभव है, उसे देने की कोशिश जारी है। भारतीय नौसेना के ये पूर्व अधिकारी अभी कतर सेना से जुड़ी कंपनी अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलाजीस में काम कर रहे थे।

    आठ भारतीयों को फांसी सजा मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बेहद चिंताजनक और स्तब्ध कर देने वाला मामला है। भारत सरकार को राजनैतिक, कूटनीतिक, क़ानूनी अथवा किसी भी तरीक़े से अपने लोगों को बचाना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार में फेरबदल: तीन माह में दूसरी बार घटा सौरभ भारद्वाज का कद, आतिशी लगातार हो रहीं 'पावरफुल'

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में 75% स्कूलों में क्षमता से अधिक हैं विद्यार्थी, जानिए इसके लिए क्या है नियम?