विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Politics: 'हम दुख नहीं मनाएंगे', सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में ऐसा क्यों कहा?

Published: Mon, 26 Feb 2024 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2024 03:05 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि चार से पांच लाख बच्चों ने निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया ...और पढ़ें

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में ऐसा क्यों कहा?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में ऐसा क्यों कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार हुए एक साल हो गए है। आज के ही दिन यानी 26 फरवरी को पिछले साल मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने भी गिरफ्तार किया, तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मनीष सिसोदिया की AAP ने की तारीफ

सोमवार को आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मनीष सिसोदिया की तारीफ में कई पोस्ट किए। एक पोस्ट में आप ने कहा कि भारत में शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी को सलाम! ये देश का दुर्भाग्य है कि देश का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री 1 साल से जेल में है, और सारे भ्रष्टाचारी BJP में हैं।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि छोटे भाई मनीष सिसोदिया को याद करना चाहूंगा। आज ही के दिन एक साल पहले उन्हें एक झूठे केस में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हम दुख नहीं मनाएंगे, हमें उन पर गर्व है। सभी खड़े होकर उन्हें सेल्यूट करें।

आप सरकार ने किया उल्लेखनीय कार्य- केजरीवाल

पक्ष-विपक्ष के मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सदन लोकतंत्र का मंदिर है। विपक्ष के नेताओं ने एलजी के अभिभाषण में हंगामा किया, गलत बात है। हमारे काम की चर्चा एलजी ने अपने अभिभाषण में ही नहीं की, बल्कि देश दुनिया में हो रही है। आज आम आदमी पार्टी का मॉडल पूरे देश को दिशा दिखा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में आप सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि चार से पांच लाख बच्चों ने निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है, यह काम हम पूरे देश में कर सकते हैं। देश के दूसरे राज्यों में सरकारी स्कूल बंद करके निजी स्कूलों में जाने के लिए फोर्स किया जा रहा है। पांच लाख करोड़ में देश के सभी सरकारी स्कूल अच्छे बनाए जा सकते हैं।

राजघाट पहुंचे AAP विधायक

विधानसभा में बोलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे। उनके साथ आप के कई विधायक भी राजघाट पहुंचे। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के एक साल पूरे होने पर केजरीवाल मंत्रिमंडल और पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ बापू की समाधि पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- 

सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, मानहानि मामले में सुनवाई फिलहाल रहेगी स्थगित

Delhi Liquor Scam: आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।