Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मैं पूरी तरह से INDIA गठबंधन के साथ लेकिन... पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर बोले सीएम केजरीवाल

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 02:26 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस के नेता की 15 साल पुराने ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही यह अटकलें लग रही थीं कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग ...और पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के साथ रहने की जताई प्रतिबद्धता। फाइल फोटो
    अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के साथ रहने की जताई प्रतिबद्धता। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पत्रकारवार्ता में केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के साथ रहने की जताई प्रतिबद्धता
    2. केजरीवाल ने ड्रग्स कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने की कही बात

    एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार को जब पत्रकारों ने पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी और इंडिया गठबंधन से अलग होने की चर्चाओं पर सवाल किया तो केजरीवाल ने इससे साफ-साफ इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के साथ हैं। लेकिन वो शख्स नहीं बख्शा जाएगा जो ड्रग्स के कारोबार में लिप्त होगा।

    पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम गठबंधन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम किसी भी परिस्थिति में इससे अलग नहीं होंगे। मुझे पता चला है कि कल पंजाब पुलिस ने किसी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। मेरे पास इसकी डिटेल तो नहीं है, इसके बारे में पंजाब पुलिस ही बताएगी।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली CM केजरीवाल ने जारी किया 'विंटर एक्शन प्लान', खुले में कचरा जलाने से लेकर डीजल वाहनों पर रहेगी रोक

    लेकिन हमने ड्रग्स के विरोध में एक जंग छेड़ रखी है। मैं किसी भी केस या व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन हम नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ड्रग्स के खिलाफ इस लड़ाई में कोई भी कितना बड़ा क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    पंजाब कांग्रेस ने खैरा की गिरफ्तारी को बताया बदले की राजनीति

    पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गुरुवार सुबह 2015 के एक मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। इसे लेकर पंजाब कांग्रेस राज्य की भगवंत मान सरकार का कड़ा विरोध कर रही है और उसे बदले की राजनीति बता रही है।

    खबरें और भी

    पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मामले में कहा कि मैं भगवंत मान सरकार की निंदा करता हूं। उन्हें लगता है कि वह हमेशा के लिए सरकार में हैं लेकिन वह गलत हैं सबको जाना पड़ता है, उनकी भी सरकार जाएगी।