Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'साजिश रचने वाले लाख कोशिश कर लें..', Manish Sisodia के बर्थडे पर भावुक अरविंद केजरीवाल की पोस्ट, BJP पर भड़के

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 11:12 AM (IST)

    दिल्ली शराब घोटाला मामले में बीते 11 महीने से जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज जन्मदिन है। मनीष सिसोदिया आज 52 साल के हो रहे हैं। आ ...और पढ़ें

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के जन्मदिन पर साझा की ये पुरानी तस्वीर।
    सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के जन्मदिन पर साझा की ये पुरानी तस्वीर।

    HighLights

    1. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आज 52वां जन्मदिन है
    2. सिसोदिया के जन्मदिन पर सीएम केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में बीते 11 महीने से जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज जन्मदिन है। मनीष सिसोदिया आज 52 साल के हो रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आंदोलन के दौर से भी पहले से एक दूसरे के मित्र रहे हैं। ऐसे में सिसोदिया के जन्मदिन पर केजरीवाल ने उन्हें याद किया है और भावुक होते हुए एक पोस्ट भी किया है।

    केजरीवाल ने शेयर की सिसोदिया की पुरानी तस्वीर

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट और एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा कर मनीष सिसोदिया को जन्मदिन विश करते हुए यह भरोसा जताया है कि वह हमेशा उनके साथ थे और कोई भी साजिश दोनों की दोस्ती तोड़ नहीं सकती।

    ये लिखा पोस्ट

    सीएम केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मज़बूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साजिश रचने वाले लाख कोशिश कर लें.. ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।'

    केजरीवाल ने आगे लिखा, 'बीजेपी ने झूठे केस लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है। लेकिन मनीष इनके ज़ुल्म के आगे डटकर खड़े हैं, इनकी तानाशाही के सामने ना अब तक झुके हैं और ना भविष्य में कभी झुकेंगे। तानाशाही के इस दौर में मनीष का साहस हम सबको प्रेरणा देता है। जन्मदिन मुबारक हो मनीष।'

    खबरें और भी