विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Atishi Resign: दिल्ली चुनाव में AAP की करारी हार के बाद आतिशी ने छोड़ा मुख्यमंत्री पद, उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
Updated: Sun, 09 Feb 2025 11:19 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की सीएम आत ...और पढ़ें

आतिशी ने दिल्ली की सीएम पद से उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा (ANI Photo)
आतिशी ने दिल्ली की सीएम पद से उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा (ANI Photo)

HighLights

  1. आतिशी ने 12 राउंड के बाद कालकाजी सीट पर 52058 वोटों से जीत दर्ज की है।
  2. केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं।

डिजिटल डेस्क, जागरण। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सीएम आतिशी आज सुबह करीब 11 बजे राज निवास पहुंचीं और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।मुख्यमंत्री पद से आतिशी के इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल ने सातवीं दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ ली थी। वह करीब चार महीने से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में आप की बुरी हार हुई है।

भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत

उल्लेखनीय है कि कभी 70 में से 67 और 70 में से 62 सीटें जीतने वाली आप इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट (Delhi Chunav Result) से जीत हासिल की है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि पिछली बार 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।

रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया

आतिशी शुरुआत में कालकाजी सीट से पीछे चल रही थीं, लेकिन उनकी किस्मत चमक गई है। क्योंकि उन्होंने यह सीट जीत ली है। उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आतिशी ने 12 राउंड के बाद कालकाजी सीट पर 52058 वोटों से जीत दर्ज की है।

जनता के जनादेश स्वीकार

आम आदमी पार्टी को करारी हार मिलने के बाद सीएम आतिशी ने कहा कि मैं जनता के साथ-साथ अपनी टीम का भी धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने हिंसा और गुंडागर्दी का सामना करने के बावजूद जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की। वे कई मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों तक पहुंचे। हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi फतह के साथ भगवा रंग में रंगा भारत, 21 राज्यों में BJP-NDA की सरकार; देखें देश का सियासी नक्शा