विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालेधन की 'सफेदी' का आरोप, हिरासत में भेजे गए एक्सिस बैंक के 2 मैनेजर

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 07:32 AM (IST)

एक्सिस बैंक के मैनेजरों पर रिश्वत लेकर 40 करोड़ की ब्लैक मनी को नए नोटों में बदलवाने का आरोप है। मैनेजरों ने बतौर रिश्वत सोने की सिल्ली मांगी थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक्सिस बैंक के मैनेजर विनीत गुप्ता की पुलिस हिरासत 3 दिनों के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने बैंक मैनेजर शोभित सिन्हा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दोनों मैनेजरों पर कालेधन को सफेद करने का आरोप है। दोनों बैंक मैनेजरों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। एक्सिस बैंक के गिरफ्तार बैंक मैनेजरों का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों पर रिश्वत लेकर 40 करोड़ की ब्लैक मनी को नए नोटों में बदलवाने का आरोप है। मैनेजरों ने बतौर रिश्वत सोने की सिल्ली मांगी थी। ईडी ने छापेमारी के बाद एक सोने की सिल्ली बरामद की थी। 40 करोड़ की रकम आरटीजीएस के जरिए कथित ज्वैलर्स के अकाउंट्स में डाली गई थी।

कालेधन का कुबेर है रोहित टंडन, बड़े कारोबारियों और सफेदपोश लोगों से है संपर्क

जांच अधिकारियों की माने तो नोटबंदी के ऐलान के बाद 40 करोड़ की इस काली कमाई से सोना खरीदा गया था। ज्वैलर्स ने ऊंचे दामों पर सोना बेचा था। बहीखाते में हेरफेर कर ज्वैलर्स ने काली कमाई को सफेद करने के लिए आरोपियों से संपर्क किया था। इसके बाद बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा प्लान बनाया गया था।

आयकर विभाग के अनुसार एक्सिस बैंक के 15 खातों में अब तक कालेधन के रूप में कुल 70 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। विभाग ने खुलासा किया है कि अभी तक 44 ऐसे खाते पाए गए हैं, जो बिना केवाईसी के खोले गए थे और उनमें अभी तक सौ करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। आयकर विभाग के मुताबिक 8 नवंबर से अब तक एक्सिस बैंक की चांदनी चौक शाखा में अभी तक कुल 450 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

दिल्ली के वकील ने आलमारी में रखे थे करोड़ों के नोट, देखें तस्वीरें

यहां पर बता दें कि पिछले महीने आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का एलान किया था। इसके तहत घोषणा की गई थी कि आठ नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोट की अब कोई वैधता नहीं रहेगी। इसके बाद से काला धन को सफेद करने की इस तरह की खबरें पूरे देश से आ रही हैं।

2 हजार का नकली नोट लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।