Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनीष सिसोदिया को धनतेरस पर मिली बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले जा सकेंगे घर

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 02:52 PM (IST)

    दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी है। सिसोदिया ने इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर व ...और पढ़ें

    पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मिली अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति
    पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मिली अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति

    HighLights

    1. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दी घर जाने की अनुमति
    2. शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी बीमार पत्नी के पास रह सकेंगे

    एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलने की अनुमति दी है। बता दें, सिसोदिया को इससे पहले भी अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई थी।

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका रद्द की थी। शराब घोटाला मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

    ये भी पढ़ेंः 'झूठ बोल कर सत्ता में काबिज हुए AAP...', यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति न मिलने पर मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार को घेरा

    इसी साल जून में पत्नी से मिले थे सिसोदिया

    इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को इसी साल 3 जून को बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सात घंटे के लिए जमानत दी गई थी। तब वह घर पहुंचे थे, लेकिन उनकी पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद सिसोदिया को 7 जून को फिर पत्नी से मिलने की अनुमति मिली और इस बार उनकी मुलाकात हो गई।

    ये भी पढ़ेंः 'लोगों की प्रार्थना शायद भगवान ने सुन ली...' सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा; दिल्ली में प्रदूषण पर अब 21 नवंबर को सुनवाई

    खबरें और भी