विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के सितम से दिल्लीवासी परेशान, 1.5 डिग्री पहुंचा पारा; जानें कितना है AQI

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Updated: Sat, 07 Jan 2023 07:05 PM (IST)

दिल्लीवासियों को ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग में 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग में 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली, एएनआई। सर्दी के सितम से दिल्लीवासियों को फिलहाल राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवासियों को आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। 

9 जनवरी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्लीवासियों को 9 जनवरी के बाद कंपकपाती ठंड से राहत मिल सकती है। आईएमडी की ओर से आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली के तापमान में 9 जनवरी के बाद बढ़ोतरी होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग में 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Cold Wave News: ठंड से ठिठुर रहा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, IMD ने बताया- इस वीकेंड कैसा रहेगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्लीवासियों को इस साल तीन दिन मिली साफ हवा, ग्रेप में किया गया बदलाव