Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: दिल्ली के वसंत कुंज में ढाबा मालिक को लोहे की रॉड से पीटा, घटना CCTV कैमरे में कैद

    By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 11:05 PM (IST)

    Delhi News- दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक ढाबा मालिक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में ढाबा मालिक को गंभीर चोटें आईं हैं। ...और पढ़ें

    दिल्ली में ढाबा मालिक पर लोहे की राड से हमला कर किया घायल
    दिल्ली में ढाबा मालिक पर लोहे की राड से हमला कर किया घायल

    दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज इलाके में एक ढाबा मालिक पर लोहे की राड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने पीड़ित गोविंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

    दो ग्राहकों ने झगड़ा करने लगा

    पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गोविंद एक ढाबा चलाते हैं। वह इसी ढाबे से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गत 11 सितंबर को वह देर रात करीब 11 बजे ढाबा बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच दो ग्राहक उनके ढाबे पर आए और आपस में झगड़ा करने लगे।

    रॉड और डंडे से गोविंद पर किया हमला

    गोविंद ने उनसे झगड़ा करने के लिए मना किया तो दोनों वहां से चले गए। इसके बाद वे फिर कुछ लोगों के साथ वापस आए। उनके हाथ में लोहे के रॉड और डंडे थे। उन्होंने गोविंद पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें-

    Delhi Crime: पत्नी पर था अवैध संबंध रखने का शक, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम; बेड के नीचे शव छिपाकर हुआ फरार

    Delhi Crime: कार सवार युवकों की बुरी तरह पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत, आरोपियों की तलाश जारी

    खबरें और भी