विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बेकाबू हुई DTC बस बाजार में जा घुसी, ई-रिक्शा और रेहड़ी को मारी टक्कर; एक की मौत, तीन घायल

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM (IST)

दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी DTC) की एक बस ने दो ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे एक शख्स ...और पढ़ें

हादसे के बाद खड़ी बस और घटनास्थल का दृश्य।
हादसे के बाद खड़ी बस और घटनास्थल का दृश्य।

HighLights

  1. दिल्ली के कल्याणपुरी में DTC बस दो ई-रिक्शा और एक रेहड़ी को मारी टक्कर।
  2. हादसे के बाद बस चालक मौके से हो गया फरार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी, DTC) की एक बस ने दो ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया है। मामला कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के कोंडाली पुल के पास फल बाजार का है।

पुलिस ने बताया कि फल बाजार में डीटीसी बस द्वारा दो ई-रिक्शा और एक फल रेहड़ी को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसा लगभग साढ़े 10 बजे हुए था। टक्कर लगते ही बस का चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

तीन लोगों को मामूली चोटें आईं

हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक शख्स की मौत हो गई।  मृतक की पहचान आनंद माधव(36) पुत्र रामशरण के रूप में हुई है, जो कानपुर (यूपी) के रहने वाले थे।

कैसे हुआ एक्सीडेंट

जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि रात दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि न्यू अशोक नगर की साइड से कल्याणपुरी की तरफ जा रही डीटीसी की बस ने कोंडली पुल के पास दो ई रिक्शा व लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगी फल की रेहड़ियों से जा टकराई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

किसी तरह से बस को हटाकर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक की मौत हुई है। बाकी घायल है। उन्होंने कहा की हादसा शराब के नशे में हुआ या ब्रेक फेल हुआ इसका पता लगाया जाएगा। घायल समीर ने बताया कि वह बेटे व रिक्शा चालक दोस्त आसिफ के साथ कोंडली पुल के पास से फल खरीदने गए थे।

वह तीनों रिक्शे से बाहर खड़े होकर फल ले रहे थे, तभी तेज रफ्तार में बस आई, वह कुछ समझ पाते इतने में बस ने रिक्शे में टक्कर मारते हुए वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 50 से अधिक लोगों ने बस को धक्का देकर वहां से हटाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।