Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं वो... जिनके PM मोदी ने मंच पर तीन बार छुए पैर, देखकर हर कोई हैरान; AAP पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 06:13 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में एक रैली की। पीएम मोदी ने पटपड़गंज से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के समर्थन में जनसभा को संबोध ...और पढ़ें

    Delhi Election 2025: पीएम मोदी ने मंच पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पैर छुए। फोटो - पीटीआई
    Delhi Election 2025: पीएम मोदी ने मंच पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पैर छुए। फोटो - पीटीआई

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में एक रैली की।
    2. PM मोदी ने मंच पर प्रत्याशी के तीन बार पैर छुए।
    3. पीएम मोदी को पैर छूते हुए देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार को दिल्ली के चुनावी दंगल में कूद गए और करतार नगर में अपने पटपड़गंज से प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के समर्थन में रैली की। (Delhi Election 2025) इस रैली में एक वाक्या ऐसा हुआ कि हर कोई देख हैरान रह गया। 

    बता दें कि मंच पर जब बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी पीएम मोदी के पैर छूने के लिए आगे बढ़े तो पीएम मोदी ने उनके हाथ को रोकते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविंद्र सिंह नेगी के पैर छुए। पीएम मोदी ने सिर्फ एक बार नहीं बल्कि लगातार तीन बार रविंद्र सिंह नेगी के पैर छुए।

    वहीं, पीएम मोदी को भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पैर छूते हुए देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला।   

    वहीं, रैली में आए लोगों की तरफ देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यह जो दृश्य है वो दिल्ली का मूड बता रहा है। जनादेश का दर्शन करा रहे हैं। अब आपदा का झूठ और लूट नहीं चलेगा। यहां के लोग डबल इंजन की सरकार चाहती है जो लोगों का कल्याण और विकास दोनों पर एक साथ काम करती है।

    (मंच से लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी। जागरण फोटो)

    उन्होंने कहा दिल्ली एक ऐसी सरकार चाहती है जो घर बनाए, विकास जल से नल दे। दिल्ली कह रही है कि पांच फरवरी को आपदा जाएगी भाजपा आएगी।

    पीएम मोदी ने कहा भाजपा ने एक शानदार संकल्प पत्र दिया है। इसमें महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्ग, ऑटो और झुग्गी वालों हर वर्ग के लिए अच्छी योजना लाने का सार्वजनिक वादा किया है। बीजेपी सभी वादे पूरे करेगी।

    उन्होंने कहा कि आठ फरवरी के बाद भाजपा की सरकार द्वारा सभी वादे तय सीमा में पूरे किए जाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी। 

    (पीएम मोदी की रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। जागरण फोटो)

    भारत के करोड़ों नागरिक विकसित भारत के संकल्प लेकर दिन रात जुटे हुए हैं। यह जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी एक मॉडल शहर बने। आज दिल्ली की जो बदहाली है क्या वह विकसित भारत की राजधानी लग रही है? दिल्ली के लोग सुबह शाम पीड़ा व्यक्त करते हैं।

    खबरें और भी

    (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचे लोग। जागरण फोटो)

    21वीं सदी के 25 वर्ष देखे हैं। 15 साल कांग्रेस फिर 11 वर्ष आपदा को देखें हैं। दोनों ने दो-दो पीढ़ी को बर्बाद किया है। जाम, टूटी सड़कें, गलियों में सीवर, प्रदूषण, पानी के लिए हाहाकार। कुछ नहीं बदला। इस हालत से बाहर दिल्ली को निकालना है। 11 साल के लंबित काम पूरा करने के साथ 25-30 की तैयारी करनी है।

    दिल्ली वाले मोदी को सेवा करने का अवसर दीजिए। देश में बहुत कुछ किया लेकिन, दिल्ली की सेवा करने का अवसर नहीं दिया। कांग्रेस और आपदा को देखा, अब एक बार कमल को देख लीजिए। परिवार के मुखिया की तरह दिल्ली की सेवा करूंगा। अपनी बुद्धि शक्ति सब आपके लिए खपा दूंगा। भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है।