विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election 2025: मतदाताओं को घर से निकालने की चुनौती, सभी राजनीतिक दलों ने बिछाए जाल

By Santosh Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
Updated: Wed, 05 Feb 2025 07:41 AM (IST)

राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं को घरों से बाहर निकालने की चुनौती है। मुख्य चुनाव अधिकारी समेत सभी दल मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ...और पढ़ें

दिल्ली चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। फाइल फोटो
दिल्ली चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज हो रहा मतदान
  2. आठ फरवरी को आएंगे दिल्ली चुनाव के नतीजे

राज्य ब्यूरो जागरण, नई दिल्ली। राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों के सामने मतदाताओं को घरों से बाहर निकालने की चुनौती है। मुख्य चुनाव अधिकारी समेत सभी दल मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। उन्हें सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदाताओं की मदद करेंगे 'आप' के अधिकारी

आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि उसके मतदाताओं को मतदान में कोई परेशानी न हो। इसके लिए हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैनात की जा रही है। हर टीम में 10 कार्यकर्ता होंगे। इन्हें बूथ मैनेजमेंट ऑफिसर कहा जाता है।

इनकी निगरानी में 50 अन्य कार्यकर्ता काम करेंगे। ये हर घर में जाकर मतदाताओं से बूथ पर पहुंचने की अपील करेंगे। अगर किसी मतदाता को मतदान करने से रोका जाता है या कोई अन्य समस्या आती है तो वह पार्टी के बूथ मैनेजमेंट ऑफिसर को इसकी जानकारी देगा। वह समस्या का समाधान करेंगे।

भाजपा के त्रिदेव व पन्ना प्रमुख संभालेंगे मोर्चा

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी भाजपा के त्रिदेव और पन्ना प्रमुख पर होगी। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख अध्यक्ष, संरक्षक और बूथ लेवल एजेंट (त्रिदेव) के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। एक पन्ना प्रमुख के पास करीब 60 घरों की जिम्मेदारी है।

उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बुधवार दोपहर 12 बजे से पहले भाजपा समर्थक मतदान कर दें। पूरी दिल्ली में करीब 65 हजार पन्ना प्रमुख हैं। मतदान केंद्र के अंदर तीन कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। बाहर टेबल पर तीन से चार कार्यकर्ता रहेंगे।

प्रत्येक बूथ पर तैनात रहेंगे कांग्रेस के 25 कार्यकर्ता

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। सभी 13,766 बूथों के प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र के अंदर एक कार्यकर्ता रहेगा। बाहर टेबल पर दो कार्यकर्ता ड्यूटी पर रहेंगे।

इसके अलावा हर बूथ पर 15 से 25 पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम तैनात रहेगी, जो सुनिश्चित करेगी कि वहां ज्यादा से ज्यादा मतदान हो और ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहीं भी कोई दिक्कत होने पर बूथ टीम के लोग पार्टी के वॉर रूम और वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क करेंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को CEO ने सौंपी मतदाता सूचना पर्ची, किया वोट डालने की अपील