विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Pollution: दिल्ली में 26 से रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान की होगी शुरुआत, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

By sanjeev GuptaEdited By: Shyamji Tiwari
Updated: Wed, 25 Oct 2023 07:25 PM (IST)

रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार से दिल्ली के आईटीओ चौराहे से की जाएगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बार यह अभियान जनता की ...और पढ़ें

दिल्ली में 26 से रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान की होगी शुरूआत
दिल्ली में 26 से रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान की होगी शुरूआत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को आईटीओ चौराहे से की जाएगी। इस बार यह अभियान जनता की भागीदारी द्वारा चलाया जाएगा।

70 विधानसभा में चलाया जाएगा अभियान

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को बाराखंभा रोड और 30 अक्टूबर को चंदगीराम अखाड़ा चौराहे पर यह अभियान चलाया जाएगा। दो नवंबर को फिर सभी 70 विधानसभा में अभियान चलाया जाएगा। तीन नवंबर को 2000 इको क्लब के जरिये स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

गोपाल राय ने बताया कि हमने 2020 में इस अभियान को शुरू किया था। इसका आधार देश के अलग-अलग हिस्से में किए गए अध्ययन को बनाया गया। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत, औद्योगिक अनुसंधान परिषद एवं केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के द्वारा 2019 में एक अध्ययन किया गया था।

रेडलाइट पर इंजन न बंद होने से फैलता है 9 प्रतिशत प्रदूषण 

इसके अनुसार, रेडलाइट पर गाड़ियों के इंजन बंद ना होने के कारण नौ प्रतिशत अधिक प्रदूषण फैलता है। उन्होंने बताया कि जब हम सुबह गाड़ी लेकर शहर में निकलते हैं तो शाम को घर पहुंचने तक 10 से 12 रेडलाइट से गुजरते हैं। इन चौराहों पर हम अपने गाड़ी का इंजन चालू रखते हैं।

यह भी पढ़ें- वाहनों के 'दबाव' में दिल्ली की सड़कें, सुधरने की बजाय बिगड़ रहे जाम के हालात

मतलब 25 से 30 मिनट बेकार में ही ईंधन जलता है। रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान का उद्देश्य यही है कि इस आदत को बदला जाए। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस अभियान को जन अभियान बनाया जाएगा। इसमें आरडब्ल्यूएस, इको क्लब और पर्यावरण मित्र के साथ दिल्ली की आम जनता को जोड़ा जाएगा। जागरूकता अभियान का असर लोगों पर पड़ता है। वे एक-दूसरे को अपने गाड़ी का इंजन बंद करने की सलाह भी देते हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: 'दिल्ली के लोगों की बढ़ने वाली हैं दिक्कतें', DPCC के चेयरमैन पर सुपरसाइट पर काम बंद करने का आरोप