विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Excise Policy: गिरफ्तारी के विरुद्ध संजय सिंह की याचिका पर ईडी को नोटिस, अब 17 अक्टूबर को होगी सुनवाई

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 13 Oct 2023 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2023 06:42 PM (IST)

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह ने जांच एजेंसी खिलाफ दिल्ली ...और पढ़ें

अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे संजय सिंह।
अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे संजय सिंह।

HighLights

  1. ED के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे संजय सिंह
  2. आप नेता की याचिका पर हुई सुनवाई
  3. जवाब दाखिल करने के लिए हाई कोर्ट ने जांच एजेंसी को दिया समय

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। राज्यसभा सदस्य की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता ने मामले में एजेंसी ने बिना किसी पूर्व समन या नोटिस के उनके मुवक्किल को गिरफ्तार कर उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

संजय सिंह की दलील ईडी ने नहीं बताया गिरफ्तारी का आधार

संजय सिंह के अधिवक्ता ने कहा कि गिरफ्तारी को इस आधार पर चुनौती दी गई है कि जांच एजेंसी ने बिना कोई आधार बताए गिरफ्तारी की है। वहीं, ईडी ने कहा कि निचली अदालत ने संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन का अवसर दिया जाए।

17 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई

अदालत ने ईडी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई 17 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सजंय सिंह के अधिवक्ता ने सुबह मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का उल्लेख किया था।

मुख्य पीठ ने मामले पर तत्काल सुनवाई की अनुमति दे दी थी। संजय सिंह को ईडी ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और पांच अक्टूबर को निचली अदालत ने उन्हें पहले पांच दिन और फिर दस अक्टूबर को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया था। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण से जंग में हांफने लगी सुपरसाइट, नहीं मिल रहे आंकड़े; कैसे मिलेगी लोगों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।